भारत ही नहीं, थाईलैंड से लेकर सीरिया तक... दुनियाभर की वो जगहें जहां पत्थरों पर आज भी दिखते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
भगवान हनुमान के प्राचीन पैरों के निशान जो दुनिया के कई हिस्सों में आज भी मौजूद हैं। इसमें थाईलैंड, आंध्र ...और पढ़ें

दुनिया भर में हनुमान जी के पदचिह्न
HighLights
थाईलैंड में 'द रामकियन' और हनुमान पदचिह्न मौजूद हैं।
लेपाक्षी मंदिर, आंध्र प्रदेश में भी विशाल पदचिह्न देखे जाते हैं।
श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया में भी हनुमान जी के पदचिह्न हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से अधिकतर लोगों को रामायण में बताए गए भगवान राम के महान और परम भक्त हनुमान जी के बारे में पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर आज भी उनके प्राचीन निशान मौजूद हैं।
हनुमान जी के बड़े-बड़े पैरों के निशान ठोस पत्थरों पर साफ-साफ देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर की ऐसी जगहों के बारे जहां आज भी हनुमान जी के बड़े-बड़े पैर के निशान मौजूद हैं।

थाईलैंड (Thailand)
भारत की ही तरह थाईलैंड में भी 'द रामकियन' नाम किताब काफी चर्चित है, जिसका अर्थ है 'राम की महिमा'। यह प्राचीन संस्कृत महाकाव्य रामायण का थाई वर्जन है। माना जाता है कि, थाईलैंड की पुरानी राजधानी का नाम 'अयुत्या' हुआ करता था, जिसका नाम भगवान राम की राजधानी 'अयोध्या' के नाम पर रखा गया है।
बैंकॉक की मौजूदा राजधानी थाईलैंड में हनुमान जी का एक बड़ा पदचिह्न है। यहां पर कई मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा की जाती है। यही कारण है कि लोग यहां मौजूद पदचिह्न को हनुमान जी से जोड़कर देखते हैं।
-1794900126066.webp)
आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी मंदिर (Lepakshi Temple in Andhra Pradesh)
आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी मंदिर में भी पैरों के बड़े-बड़े निशान देखने को मिलते हैं। कुछ कहानियों में बताया गया कि यह पद चिह्न हनुमान जी के हैं, जबकि कुछ कथाओं में इन्हें माता सीता के पैरों से जोड़कर देखा जाता है।
लेपाक्षी शहर जो ऐतिहासिक रूप से काफी महत्व रखता है, उसका संबंध भारतीय महाकाव्य रामायण की एक घटना से भी है। जब रावण सीता माता को लंका ले जा रहा था, तो जटायु नाम के एक पक्षी ने उससे युद्ध किया था। वह अधिक देर तक नहीं लड़ सके और इसी स्थान पर आ गिरे। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, भगवान राम और लक्ष्मण इसी स्थान पर मरते हुए पक्षी जटायु से मिले थे। उन्होंने 'ले पक्षी' शब्द बोलकर उसे मोक्ष पाने में सहायता की , जिसे तेलुगु में उठो पक्षी कहा जाता है। इसलिए इस स्थान का नाम लेपाक्षी पड़ गया।
-1794900178126.webp)
श्रीलंका (Sri lanka)
भारत और श्रीलंका का संबंध काफी प्राचीन है। इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण रामायण हैं। श्रीलंका में भी हनुमान जी के पैरों के निशान हैं। माना जाता है कि जब हनुमान जी भारत से श्रीलंका के लिए कूदे थे, तो वे इसी स्थान पर उतरे थे और उनका जोर इतना अधिक था कि उनके पैरों के निशान ठोस पत्थर में बदल गए थे।
-1794900225047.webp)
मलेशिया (Malaysia)
मलेशिया के पेनांग में भी भगवान हनुमान के पैरों के निशान हैं, जो एक छोटे से मंदिर में रखे हैं। मान्यता है कि लोग अपनी अच्छी किस्मत के लिए पैरों के निशान पर सिक्के फेंकते हैं।
-1794900284315.webp)
इंडोनेशिया (Indonesia)
इंडोनेशिय में भगवान हनुमान जी के पैरों के निशान समुद्र के नजदीक स्थित ज्वालामुखीय चट्टानों पर साफ-साफ देखे जा सकते हैं। इंडोनेशिया में खासकर बाली और जावा जैसे इलाकों में रामायण और हिंदू संस्कृति का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।
यहां के स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का मानना है कि समुद्र के नजदिक इन चट्टानों पर बने विशाल पदचिह्न हनुमान जी द्वारा लंका की ओर लगाई गई छलांग या उनकी दिव्य यात्रा से जुड़ी है।

इन सभी जगहों के अलावा कनाडा, इंडोनेशिया, रूस और सीरिया का 'ऐन दारा मंदिर' इन जगहों पर भी पैरों के बड़े-बड़े निशान साफतौर पर देखे जा सकते हैं। इन विशाल पद चिह्न को कई लोग रामायण के सबसे प्रमुख पात्र हनुमान जी से जोड़कर देखते हैं।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी जिनके एक इशारे पर 8 सिद्धियां और 9 खजाने हाजिर हो जाते हों, वो खुद को 'श्रीराम दास' क्यों कहते हैं?
यह भी पढ़ें- हर चुनौती होगी पार, जब जीवन में उतार लेंगे हनुमान चालीसा की इस 1 चोपाई की सीख
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।