ऑफिस के तनाव से भर गया है दिमाग? डेस्क पर ही सिर्फ 3 मिनट में पाएं शांति और फोकस
व्यस्त पेशेवरों के लिए ऑफिस के तनाव से निपटने और फोकस बढ़ाने हेतु 3 मिनट के हनुमान-प्रेरित अनुष्ठान जिससे मन शांत होता है और काम की गुणवत्ता बढ़ती है।
-1794307222282_m.webp)
3 मिनट का ऑफिस स्ट्रेस रिचुअल (Picture Credits- AI Images)
HighLights
काम के दौरान 30 सेकंड का पॉज लें, आंखें बंद करें।
'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का एक मिनट तक जाप करें।
गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें, तनाव मुक्त हों।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में एंट्री लेते ही डेडलाइन, मीटिंग और लगातार एक के बाद एक काम खत्म होने से पहले ही आपका दिमाग ओवरलोडड महसूस करता है। आप दिमाग को शांत रखने के लिए काफी कुछ करते हैं, लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी स्ट्रेस धीरे-धीरे बढ़ता ही है। क्या हो कि अगर आप अपनी डेस्क पर सिर्फ 3 मिनट में अपना दिमाग रीसेट कर सकें?
भगवान हनुमान से प्रेरित यह सरल धार्मिक संस्कार व्यस्त प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। कोई लंबी प्रार्थना नहीं, कोई महंगा सेटअप नहीं, बस तनाव कम करने और फोकस बढ़ाने का असरदार तरीका। आइए जानते हैं 3 मिनट का ऑफिस डेस्क रिचुअल जो आपके काम में गुणवत्ता और तेजी लाने का काम करेगा।

स्ट्रेस साइकिल को ब्रेक करने के लिए रुकें
जब काम करते समय दिमाग में सुस्ती या स्ट्रेस भरा जैसा एहसास हो तो 30 सेकंड का एक सिंपल पॉज लें। शांत बैठें, अपनी आंखें बंद करें और अपने आस पास होने वाली चीजों पर रिएक्ट करना बंद कर दें। यह छोटा-सा ब्रेक स्ट्रेस साइकिल को फौरन रोक देता है। आपकी सांसे धीमी होने लगती हैं, आपके विचार शांत हो जाते हैं और शरीर रिलैक्स होने लगता है।
यह पॉज आपकी चिंताओं के बीच एक गैप बनाता है, जिससे शरीर एक बार फिर से दिमाग को ताजगी महसूस कराता है। हनुमान जी की शांत और फोक्सड एनर्जी की तरह यह पल आपको पीछे हटने, क्लैरिटी पाने और एक स्थिर दिमाग के साथ फिर से काम पर लौटने में मदद करता है।
एनर्जी बदलने के लिए मंत्र पढ़ें
अब धीरे-धीरे ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप एक मिनट तक शांत और एक समान लय में दोहराएं। शब्दों को बोलने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। हर बार बोलने के तरीके को नैचुरली बहने दें और अपना ध्यान आवाज पर रखें। जैसे-जैसे आप इसे दोहराते रहेंगे, आपका ध्यान धीरे-धीरे भटकने वाली चीजों से दूर अंदर की तरफ जाएगा।
यह आसान सी प्रैक्टिस दिमागी शोर को कम करने और आपके बिखरे हुए विचारों को वापस लाने में मदद करती है। आपको थोड़ी एनर्जी और सुरक्षा का एहसास होने लगता है। कुछ ही पलों में आपकी सांस धीमी हो जाएगी, मन शांत हो जाएगा और आपकी एनर्जी स्ट्रेस और टेंशन से शांत, फोक्सड और आत्मविश्वास से भर उठेगी।
स्ट्रेस कम करने के लिए सांस का इस्तेमाल
ऑफिस डेस्क पर धीरे-धीरे गहरी सांस लें अपनी नाक से पूरी सांस अंदर लें, थोड़ी देर के लिए रोकें और फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस साइकिल क कम से कम पांच बार पूरे ध्यान से करें।
जैसे-जैसे आपकी सांस स्थिर होती है आपका शरीर अपने आप रिलैक्स होने लगता है। आपकी सांस का सीधा संबंध आपके स्ट्रैस लेवल से जुड़ा है और इसे धीमा करने से मन और दिमाग दोनों को शांत होने का सिग्नल मिलता है।
हर सांस छोड़ने के साथ टेंशन, प्रेशर और नकारात्मक विचारों को छोड़ने की कल्पना करें। हर सांस के साथ अपने शरीर में शांति महसूस करें। यह आसान प्रैक्टिस आपको स्थिर करती है और आपके दिमाग को साफ करती है। इसके अलावा आपकी स्ट्रेस, आलस और थकान को दूर भी करती है।
यह भी पढ़ें- मीठी जुबान पर मत जाइए! आचार्य चाणक्य ने बताए नकली चेहरों को बेनकाब करने के 4 अचूक तरीके
यह भी पढ़ें- कृष्ण ने गोपियों के वस्त्र क्यों चुराए थे? श्रीमद्भागवत में लिखा है मुरलीधर की इस लीला का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।