विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब और क्यों मनाई जाती है 'बूढ़ी दीवाली'? श्रीराम के अयोध्या लौटने की कहानी से जुड़ी है उत्तराखंड की यह परंपरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दीवाली के एक महीने बाद 'बूढ़ी दीवाली' मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीराम के ...और पढ़ें

कैसे मनाई जाती है बूढ़ी दीवाली? (Picture Credits- AI Images)

कैसे मनाई जाती है बूढ़ी दीवाली? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीवाली के पर्व का समापन हो गया है। वहीं उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में दीवाली के एक महीने बाद बूढ़ी दीवाली बेहद उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस अनूठी परंपरा को मनाने के पीछे कई रोचक ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। यह पर्व 4 दिन तक मनाया जाता है।

बूढ़ी दीवाली (Budhi Diwali 2026) के दिन मशालें जलाई जाती हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर दीवाली के एक महीने बाद उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में बूढ़ी दीवाली क्यों मनाई जाती है और इसके पीछे क्या रहस्य है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में।

क्यों मनाई जाती है बूढ़ी दीवाली?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बूढ़ी दीवाली के पर्व को मनाने का संबंध त्रेता युग और रामायण काल से जुड़ा है। लोक मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में जब संचार के आधुनिक साधन उपलब्ध नहीं थे, तो पहाड़ी इलाकों तक कोई भी सूचना पहुंचने में अधिक समय लग जाता था।

जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या वापस आए, तो इस बात की जानकारी पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को देरी से मिली। तब तक देश के बाकी हिस्सों में दीपावली का उत्सव संपन्न हो चुका था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस दिन पहाड़ के लोगों ने यह संदेश सुना, उन्होंने उसी दिन को अपने आराध्य के लौटने का वास्तविक दिन माना।

इस दिन लोगों ने खुशी और उत्साह में डूबकर दीप जलाकर, पारंपरिक गीत गाकर और खुशियां मनाकर इसे उत्सव का रूप दे दिया। इसलिए कालांतर में इसे 'बूढ़ी दीवाली' के नाम से जाना जाने लगा। बूढ़ी दीवाली के पर्व को दीवाली के एक महीने बाद या कुछ क्षेत्रों में दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। तब से लेकर आज तक पहाड़ी इलाकों में इस प्राचीन पावन परंपरा को निभाया जा रहा है।

कैसे मनाई जाती है बूढ़ी दीवाली?

पहाड़ी क्षेत्रों में बूढ़ी दीवाली के अवसर पर लोग सूखी लकड़ियों से बनी विशेष मशाल को जलाकर घुमाते हैं। इस दौरान पारंपरिक लोकगीत भी गाए जाते हैं और सभी लोग एकत्र होकर नृत्य करते हैं। इस दौरान बेहद खास रौनक देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे काशी के घाट, लेजर शो समेत क्या होंगे खास आकर्षण?

यह भी पढ़ें- एक राक्षस का अंत और स्वर्ग से काशी आए देवी-देवता... दीवाली के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।