एक राक्षस का अंत और स्वर्ग से काशी आए देवी-देवता... दीवाली के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में देव दीपावली का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर ...और पढ़ें
-1794556473407_m.webp)
महादेव ने क्यों किया त्रिपुरासुर राक्षस का वध? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देव दीपावली मनाई गई।
यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।
वाराणसी के गंगा घाटों पर लाखों दीयों से उत्सव मनाया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन वाराणसी में बेहद उत्साह के साथ देव दीपावली (Dev Deepawali 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर वाराणसी में बहुत ही खास रौनक देखने को मिलती है और घाटों पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं।
देव दीपावली के दिन लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। जब देशभर में कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाई जाती है, तो वाराणसी में इसके ठीक 15 दिन बाद यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है, लेकिन क्या आप इसके पीछे के रहस्य के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
क्यों मनाई जाती है देव दीपावली?
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में त्रिपुरासुर राक्षस ने तीनों लोकों में भारी आतंक मचा रखा था। उसने स्वर्ग समेत तीनों लोकों पर कब्ज़ा कर लिया था। इससे परेशान होकर देवी-देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे। तब भगवान शिव ने 'त्रिपुरारी' रूप धारण कर उसका वध किया और तीनों लोकों को उसके भय से मुक्त किया। इसके बाद सभी देवतागण राक्षस के अंत की खुशी और महादेव का आभार जताने के लिए काशी पहुंचे और गंगा तट पर लाखों दीये जलाकर उत्सव मनाया।
इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी थी। तभी से इस दिन को 'देव दीपावली' के रूप में मनाया जाने लगा। इसलिए दीवाली के 15 दिन बाद काशी में देव दीवाली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। त्रिपुरासुर राक्षस के वध का वर्णन शिव महापुराण की रुद्र संहिता के पंचम खंड में मिलता है।
देव दीपावली का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देव दीपावली भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के वध और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन स्वर्ग से देवी-देवता काशी में गंगा तट पर उतरते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करने से भक्तों को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आने वाले सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इस दिन दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
किस दिन है देव दीपावली?
कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट पर
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 नवंबर को रात 08 बजकर 23 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- सूर्य को अर्घ्य देते समय न करें ये गलतियां, जल में मिलाएं ये चीजें; जानें सही मंत्र और समृद्धि पाने की विधि
यह भी पढ़ें- Satyanarayan Vrat के नियम क्या हैं? पूजा से पहले जान लें 10 जरूरी बातें, व्रत रखने वालों के लिए संपूर्ण गाइड
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।