Weekly Vrat Tyohar 18 June to 24 June 2023: इस सप्ताह मनाए जाएंगे कई पर्व, पढ़िए साप्ताहिक व्रत-त्योहार सूची
Weekly Vrat Tyohar 18 June to 24 June 2023 जून मास का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है। इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार मनाएं जाएंगे जिनका विशेष अध्यात्मिक महत्व है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक व्रत त्योहार सूची।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Vrat Tyohar 18 June to 24 June 2023: जून मास का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है और इसी सप्ताह में आषाढ़ मास के दूसरे भाग का शुभारंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। इस सप्ताह में गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा और स्कंद षष्ठी व्रत जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाएं जाएंगे। ऐसे में इस सप्ताह को अध्यात्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की सूची।
19 जून 2023, सोमवार- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत उपासना की जाती है। साथ ही दशमी तिथि तक 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
20 जून 2023, मंगलवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
पंचांग में बताया गया है कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। इस विशेष दिन पर भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर जाते हैं और 10 दिनों तक वहां विश्राम करते हैं। ओडिशा में स्थित सिद्ध पुरी धाम में इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 18 to 24 June 2023: साप्ताहिक लव राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा राशियों के लिए यह सप्ताह?
21 जून 2023, बुधवार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
हर साल 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें योग के महत्व को विस्तार से बताया जाता है। भारत में प्राचीन काल से ऋषि एवं मुनियों द्वारा योग एवं ध्यान किया जा रहा है और भारत के पहल पर ही अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है।
22 जून 2023, गुरुवार- विनायक चतुर्थी व्रत
प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान गणेश की विधिवत उपासना की जाती है और दान-धर्म किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को इच्छापूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 18 June to 24 June 2023: सप्ताहिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह
24 जून 2023, शनिवार- स्कंद षष्ठी व्रत
पंचांग में बताया गया है कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान कार्तिकेय की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से बल, बुद्धि, सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।