Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Horoscope 18 June to 24 June 2023: शुरू हो चुका है नया सप्ताह, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 10:26 AM (IST)

    Weekly Horoscope 18 June to 24 June 2023 नया सप्ताह शुरू हो चुका है। यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा यह सप्ताह और किन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    Hero Image
    Weekly Horoscope 18 June to 24 June 2023: पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Weekly Horoscope 18 June to 24 June 2023: हिन्दू धर्म में राशिफल का विशेष महत्व है। ज्योतिष विद्वान ग्रहों चाल का सटीक आकलन कर भविष्वाणी करते हैं। बता दें कि आषाढ़ मास का दूसरा भाग नए सप्ताह के साथ शुरू हो चुका है। बता दें कि यह सप्ताह दिनांक 18 जून से 24 जून 2023 तक रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक और ज्योतिष दृष्टिकोण से इस सप्ताह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सप्ताह भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, चतुर्थी व्रत और स्कंद षष्ठी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ सप्ताह शुरू होने से पहले शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे। ऐसे में यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है और इस सप्ताह में सभी राशियों को किन-किन बातों से सतर्क रहने की आवश्यकता है?

    मेष सप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। जमीनी विवाद के कारण आप किसी षड्यंत्र में फंस सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। यह सप्ताह व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नई साझेदारी या नया काम इस सप्ताह शुरू ना करें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अधिकारी वर्ग से आपका तालमेल बिगड़ सकता है, जिस कारण आप को दी गई जिम्मेदारी छिन सकती है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विरोधी वर्ग आप पर हावी होता दिखेगा। साप्ताहिक उत्तरार्ध में व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का यदि सोच रहे हैं तो इस सप्ताह के उत्तरार्ध में कर सकते हैं। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

    वृषभ सप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपका अच्छा निकलने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे आपका स्वास्थ्य काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव, शारीरिक थकावट आप महसूस कर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। मित्रों से व संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहा विवाद में आप विजय हो सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से मिलना होगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। आपसी मनमुटाव दूर होगा। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में किसी का विवाह योग बन सकता है। अभी परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। नौकरी वर्ग वालों के अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे, जिस कारण आपके कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ परेशानियां जैसे शारीरिक रोग आदि हो सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। शत्रुओं के षड्यंत्र से सावधान रहें। कोई नया निवेश प्रॉपर्टी आदि में करना चाहते हैं तो सप्ताह के पूर्वार्ध में कर सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। किसी बड़े जिम्मेदारी परिवार में आपको मिल सकती है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। बाहर लंबी यात्रा पर जाएं तो सामान आदि का ध्यान रखें।

    मिथुन सप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपका शानदार रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, भविष्य के लिए आप जो प्लान कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में कुछ समय से जो परेशानियां चल रही हैं। वह समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या साझेदारी इस सप्ताह आप कर सकते हैं। कोई नया कार्य प्रोजेक्ट जिसके बारे में आप सोच रहे हैं, वह कार्य पूर्ण होता दिखेगा। आप निजी व्यवसाय का शुभारंभ कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। परिवार समाज में राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान कद बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहा कोई विवाद जो बहुत पुराना है, खत्म होगा। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी बच्चे आपके अनुकूल रहेंगे। कोई नया मकान या प्रॉपर्टी इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आपका मन इस सप्ताह आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। जिस कारण आप कोई धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं या घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

    कर्क सप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक विवादों के चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट व कमजोरी आप महसूस कर सकते हैं। अच्छा होगा इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर इस सप्ताह आप पारिवारिक विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आपको अज्ञात भय बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें और व्यर्थ की वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में इस समय कोई बड़ा जोखिम आप ना उठाएं। यदि कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह सप्ताह उचित नहीं है। आपके साथियों द्वारा आपके साथ धोखा किया जा सकता है। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने से पहले परिवार में व अपने अच्छे मित्रों से सलाह अवश्य लें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आप पर किसी बात का दोषारोपण हो सकता है। अधिकारी वर्ग से संबंध बिगड़ सकते हैं। राजनीतिक व पारिवारिक सामाजिक क्षेत्र में शत्रुओं की बढ़ोतरी हो सकती है। किसी परिचित के द्वारा आपका अपमान हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। किसी अपने के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं।

    सिंह सप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आप कई प्रकार की परेशानियों से घिरे रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के चलते आप परेशान रह सकते हैं। आपका मन दुखी उदास रहेगा। परिवार में पत्नी या बच्चों से संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ बातों को लेकर आपका अपने जीवन साथी के साथ मतभेद और बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगियों से आप धोखा खा सकते हैं। किसी अपने के कारण व्यापार में आया हुआ कोई खास अवसर से आप वंचित रह सकते हैं। नया कार्य क्षेत्र जो आपको मिलने वाला था, वह आपसे छिन सकता है। नौकरी वर्ग वालों को यह सप्ताह आपके अधिकारी वर्ग से उनके रवैये से काम करने में आपको परेशानी महसूस होगी। आपके सोचे हुए कार्य बिगड़ सकते हैं व आप पर मिथ्या का आरोप भी लग सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा, परंतु इन्हीं बातों को लेकर आपसी मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है। कोई पुरानी प्रॉपर्टी जिस पर विवाद चल रहा है, वह आपके हाथ से निकल सकती है। मित्रों से आप जो सहयोग चाहते हैं, वह इस सप्ताह आपको नहीं मिलेगा।

    कन्या सप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप को राहत मिलेगी। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में भी लाभ दिखाई पड़ेगा। आप घर के लिए यदि परेशान हैं तो इस सप्ताह आप अपने खुद का घर खरीद सकते हैं। पत्नी से संबंध मजबूत होंगे। वह सामाजिक तौर पर आपका सहयोग करने वाले इस समय आपके साथ रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। कुछ लोगों के संपर्क में आने से आप कोई नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक, पारिवारिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। कोई विशेष जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारियों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं, शेयर मार्केट में धन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर करें। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    तुला सप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह सप्ताह आपके लिए अच्छा निकलने वाला है, जिस कारण परिवार में आपसी तालमेल अच्छा रहेग। कुछ मनमुटाव जो पुराने हैं, वह दूर होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण या लंबी यात्रा आदि के कारण कुछ शारीरिक थकान कमजोरी हो सकती है। पत्नी के स्वभाव से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत इस सप्ताह बनते दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए कोई विशेष सम्मान पद मिल सकता है। आपके अधिकारी वर्ग आपकी व्यवहार कार्य से संतुष्ट नजर आएंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आप विजय होंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस सप्ताह उत्तरार्ध में आप अपने किसी को खो सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सतर्कता रखें। सामाजिक क्षेत्र में आपके प्रति कुछ विरोधाभास की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

    वृश्चिक सप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप व्यर्थ की परेशानियों में उलझ सकते हैं। पारिवारिक या सामाजिक किसी लड़ाई झगड़े में आप फंस सकते हैं। इस सप्ताह सावधान रहें, आपके विरोधी आपके लिए कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण आप मानसिक तनाव या स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके कार्यक्षेत्र को बिगाड़ सकते हैं। आपके सहयोगी पार्टनरो और आपके बीच में आपके विरोधी मतभेद उत्पन्न कर सकते हैं। इस सप्ताह कोई नया कार्य शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कोई नई साझेदारी आदि शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आप कमजोर पड़ सकते हैं। शत्रुओं के षड्यंत्र में फंस सकते हैं। नया मकान या भवन आदि इस समय आप खरीद सकते हैं। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में इस सप्ताह ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने से आपका मतभेद बढ़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

    धनु सप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी दूसरे पक्ष से झगड़ा आदि हो सकता है, जिस कारण कोई न्यायिक प्रकरण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। अभी जो कार्य चल रहा है उसमें विरोधी वर्ग के द्वारा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका मन अशांत भयभीत रह सकता है। व्यापार आदि में नया कार्य अभी शुरू ना करें। अपने साथियों से संबंध अच्छे रखें। वाणी पर संयम रखें व्यर्थ के प्रपंचों से दूर रहें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अधिकारी वर्ग इसी कारण विशेष से आपको कार्यक्षेत्र में परेशान कर सकते हैं, जिस कारण आपका ट्रांसफर आदि हो सकता है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपके रुतबे में असर पड़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी पत्नी और परिवार के बीच मतभेद बड़े सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि के कार्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाहर की यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। वाहन से संभल कर चलें नहीं तो दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसी प्रकार की लड़ाई झगड़े आदि से दूर रहें। ईश्वर की आराधना करना इस समय उपयुक्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन संबंधी लाभ हो सकता है।

    मकर सप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आप परिवार में अपने संबंधियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य क्षेत्र का निर्माण आप कर सकते हैं। आप नया कोई व्यवसाय शुरू करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। साथ ही पाटनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए स्रोत बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। आपका अधिकारी वर्ग आपके कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। राजनीतिक, सामाजिक व पारिवारिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में पुत्र, भतीजे आदि के विवाह का योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। प्रॉपर्टी आदि में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। वाहन आदि खरीदने के योग भी बनते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपने कार्य क्षेत्र में अपने लोगों से संबंध मजबूत बनाएं।

    कुंभ सप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ आप आनंद के क्षण बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कुछ दिन से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। मन प्रसन्न रहेगा और एक नई ऊर्जा कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अपने अंदर देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपना नया खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र बदलने का मन हो तो इस समय आप जॉब या व्यापार परिवर्तित कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आय के नए रास्ते बनेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए समय शानदार है। आपके कार्य को देखते हुए आपको विशेष पदोन्नति मिल सकती है। आपका कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है। राजनीतिक, सामाजिक व पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढेगा। कोई नया दायित्व भी सामाजिक क्षेत्र में बढ़ सकता है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विरोधी वर्ग पर विजय मिलेगी और शत्रु परास्त होंगे। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों का योग बनेगा। किसी रिश्तेदार से आपको धन लाभ हो सकता है। शेयर मार्केट में या प्रॉपर्टी में धन निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। वाणी पर संयम रखें वाद विवाद से दूर रहें।

    मीन सप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

    यह सप्ताह शारीरिक और मानसिक तौर से आप परेशान रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, जिस कारण आप पर लोन या प्राइवेट कर्ज बढ़ सकता है। आपकी जीवनशैली अव्यवस्थित हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप मानसिक चिंताओं से घिरे रह सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ और समस्याओं के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बहुत अच्छी साझेदारी या डील आपके हाथ से निकल सकती है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार आदि में आपके सहयोगी लोगों को आपके विरुद्ध भड़काया जा सकता है, अतः कोई बड़ा कार्य इस सप्ताह शुरू ना करें। कार्यक्षेत्र में बड़ा जोखिम ना उठाएं। नौकरी वर्ग वालों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से मनमुटाव या छोटी मोटी झड़प हो सकती है, जिससे आपका कार्य क्षेत्र प्रभावित होगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और परिवार के लोगों का अथवा मित्रों का इस समय आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका व्यवहार ही कठिन परिस्थिति में आपके लिए लाभकारी होगा। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें और लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो सतर्क रहें। वाद-विवाद से दूर रहें।

    डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।