विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साल 2026 खत्म होने से पहले शादी की प्लानिंग है? तो दिसंबर में हैं 7 शुभ तिथियां, नोट करें विवाह के मुहूर्त

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:30 PM (IST)

दिसंबर 2026 में विवाह (Vivah Muhurat December 2026) के लिए 16 तारीख से पहले कुल सात शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। 16 दिसंबर से खरमास शुरू होने के कारण सभी मांगलिक कार्य 14 जनवरी 2027 तक वर्जित रहेंगे।

12 दिसंबर के बाद सीधा 2027 में बजेगी शहनाई (Picture Credit- AI Generated)

12 दिसंबर के बाद सीधा 2027 में बजेगी शहनाई (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. दिसंबर 2026 में विवाह के लिए कुल सात शुभ तिथियां उपलब्ध।

  2. 16 दिसंबर 2026 से खरमास की शुरुआत होगी।

  3. खरमास में विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारों में सबसे प्रमुख और पवित्र बंधन माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर वैवाहिक जीवन की शुरुआत शुभ तिथि, नक्षत्र और अभिजीत मुहुर्त में की जाए, तो वर-वधु का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है और जीवन सुख, शांति व समृद्धि से भरा रहता है।

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को चातुर्मास का समापन हुआ है। इसी के साथ विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई है। दिसंबर में सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। खरमास के दौरान विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता।

ऐसे में अगर आप दिसंबर (Vivah Muhurat December 2026) में विवाह की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं दिसंबर 2026 के विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में।

पंचांग गणना के अनुसार दिसंबर 2026 के महीने में विवाह के लिए 16 तारीख से पहले कुल सात शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। 16 दिसंबर 2026 (बुधवार) को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ खरमास आरंभ हो जाएगा और इसके बाद 15 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) तक विवाह और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

दिसंबर 2026 में विवाह की शुभ तिथियां

2 दिसंबर 2026 (बुधवार): विवाह के लिए शुभ दिन।
3 दिसंबर 2026 (गुरुवार): मांगलिक कार्य के लिए उत्तम तिथि।
4 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): विवाह आयोजन के लिए अनुकूल दिन।
5 दिसंबर 2026 (शनिवार): शुभ विवाह तिथि।
6 दिसंबर 2026 (रविवार): विवाह के लिए उपयुक्त दिन।
11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार): शुभ मुहूर्त की तिथि।
12 दिसंबर 2026 (शनिवार): दिसंबर में विवाह के लिए अंतिम शुभ तिथि।

विवाह पंचमी पर विशेष स्थिति

पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर को विवाह पंचमी है, लेकिन इस दिन विवाह के लिए शुद्ध लग्न या मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं।

कब से शुरू होगा खरमास?

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी। इस दिन सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर गुरु की धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। खरमास का समापन 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के दिन होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

यह भी पढ़ें- शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट: नवंबर-दिसंबर में 13 दिन बजेंगी शहनाइयां, वर्ष 2027 में 110 शुभ लग्न

यह भी पढ़ें- 20 नवंबर से फिर गूंजेगी शहनाई, इस साल शादी के लिए बचे हैं सिर्फ 16 दिन; 2027 तोड़ेगा 26 साल का रिकॉर्ड!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।