विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 नवंबर से फिर गूंजेगी शहनाई, इस साल शादी के लिए बचे हैं सिर्फ 16 दिन; 2027 तोड़ेगा 26 साल का रिकॉर्ड!

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:00 PM (IST)

चार महीने के बाद 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी से शादी के शुभ मुहूर्त फिर शुरू होंगे, जिसके बाद ...और पढ़ें

2026- 27 में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त

2026- 27 में शादियों के लिए शुभ मुहूर्त

HighLights

  1. 20 नवंबर 2026 से देवउठनी एकादशी पर विवाह शुरू।

  2. 2027 में 96 विवाह मुहूर्त, 26 सालों में सबसे ज्यादा।

  3. फरवरी 2027 में सबसे अधिक 17 शुभ विवाह दिन।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चार महीने के लंबे समय के बाद अब 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी से शादी की शहनाइयां फिर गूंजेंगी। इस साल विवाह और सगाई जैसे शुभ कार्यों के लिए सिर्फ 12 दिसंबर तक मुहूर्त रहेंगे।

हालांकि 20 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच मात्र 23 दिनो में कुल 16 दिन ही शादी के लिए मुहूर्त रहने वाले हैं। 15 दिसंबर, मंगलवार से खरमास शुरू होने से एक महीने के लिए शादियों पर ब्रेक रहेगा।

2027 में शादियों के लिए कुल 96 दिन मुहूर्त

इसके बाद शादी मुहूर्त 2027 में 18 जनवरी से फिर से शुरू हो जाएंगे। नए साल में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कुल 96 दिन ही मुहूर्त रहेंगे।

विवाह के लिए ये पिछले 26 सालों में सबसे ज्यादा मुहूर्त वाला साल होने वाला है। इससे पहले साल 2019 में करीब 94 दिन विवाह मुहूर्त थे। जबकि इस साल सिर्फ 59 दिन ही शादी के लिए योग्य मुहूर्त वाले दिन हैं।

इसकी वजह थी कि जनवरी माह में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं था। शुक्र तारा अस्त होने के कारण मुहूर्त शुरू ही 5 फरवरी से हुए थे। साल 2027 में फरवरी माह में सबसे ज्यादा 17 दिन विवाह की शहनाइयां बजने वाली हैं।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 1.32.55 PM

4 महीने के बाद बजेंगी शहनाइयां

हिंदू पंचांग के आधार पर इस साल 2026 में जुलाई में चातुर्मास शुरू होने पर देवशयनी एकादशी से शादी पर ब्रेक लग गए थे। अब चार महीने के लंबे समय के बाद एक बार फिर विवाह मुहूर्त 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू होने जा रहे हैं।

इस साल का आखिरी विवाह मुहूर्त 12 दिसंबर को रहेगा। आने वाले 15 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2027 तक खरमास का प्रभाव रहने के कारण विवाह नहीं होंगे।

2026 में किन तारीखों पर होंगी शादियां?

नवंबर 2026- 20, 21, 24, 25, 26 और 30 नवंबर यानी इस महीने शादी के लिए कुल 06 दिन ही शुभ रहने वाले हैं।

दिसंबर 2026- 1 से लेकर 6, 9, 10, 11 और 12 दिन यानी दिसंबर में शादी करने के लिए कुल 10 दिन शुभ रहने वाले हैं।

20 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर तक, कुल 23 दिनों में शादी के लिए 16 दिन विवाह मुहूर्त रहने वाले हैं।

अगले साल 2027 में शादियों के लिए मुहूर्त

2027 में शादियों का सिलसिला 18 जनवरी से शुरू होकर 12 जुलाई तक रहने वाला है। इस दौरान अलग-अलग तिथियों पर शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं।

14 जुलाई, 2027 को देवशयनी एकादशी होने से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद मुहूर्त की शुरुआत एक बार फिर 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद 20 नवंबर से होगी।

साल 2027 में इन तिथियों पर सबसे ज्यादा शादियां

साल 2027 में कुछ खास तिथियों पर सबसे ज्यादा शादियां होने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से ये तिथियां काफी शुभ मानी जाती हैं। इनमें-

11 फरवरी को वसंत पंचमी
8 मई को परशुराम जयंती
9 मई को अक्षय तृतीया
12 जुलाई भड़ली नवमी
3 दिसंबर विवाह पंचमी के मौके पर

यह भी पढ़ें- रमा एकादशी और देवउठनी एकादशी में क्या है अंतर? पढ़ें दोनों व्रतों का धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद जागेंगे श्री हरि, देवउठनी एकादशी पर बन रहा 'रवि योग' का महासंयोग, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।