विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु; देवउठनी एकादशी पर तुलसी के ये उपाय खोलेंगे किस्मत के द्वार

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:30 PM (IST)

देवउठनी एकादशी 2026 में 20 नवंबर को मनाई जाएगी, जब भगवान विष्णु अपनी चार माह की योग निद्रा से जागेंगे। ...और पढ़ें

देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह उपाय

देवउठनी एकादशी तुलसी विवाह उपाय

HighLights

  1. भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे।

  2. 20 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी।

  3. तुलसी से जुड़े उपाय करने से मिलती है कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली खत्म होने के बाद अब हर किसी को देवउठनी एकादशी का इंतजार है, जिसे हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि, इसी दिन भगवान विष्णु 4 महीने की लंबी योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और एक बार फिर से हिंदू धर्म में शादी-विवाह से जुड़े मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

सभी एकादशी व्रत की ही तरह इस एकादशी में भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस एकादशी को 'प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी' के नाम से जाना जाता है। माना जाता है देवउठनी एकादशी के मौके पर तुलसी से जुड़े उपाय करने पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

devutthani ekadashi 2026 date puja shubh muhurat tulsi vivah upay vidhi

देवउठनी एकादशी 2026 कब? (Devutthani Ekadashi 2026 Kab)

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समाप शनिवार 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाना है।

देवउठनी एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त (Devutthani Ekadashi 2026 puja Shubh Muhurat)

देवउठनी एकादशी के मौके पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

WhatsApp Image 2026-11-11 at 10.42.22 AM

देवउठनी एकादशी पर तुलसी का उपाय (Devutthani Ekadashi 2026 Upay)

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, देवउठनी एकादशी के मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान शालिग्राम का विवाह और पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी जी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

इस दिन तुलसी माता को श्रद्धापूर्वक लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करना सुहाग, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन तुलसी जी के पास श्रद्धापूर्वक 'कलावा' बांधना चाहिए और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

देवउठनी एकादशी को शाम के समय तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं।

इस दिन तुलसी माता को फल, फूल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

इसके अलावा देवउठनी एकादशी पर तुलसी जी की 7 या 11 बार परिक्रमा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- रमा एकादशी और देवउठनी एकादशी में क्या है अंतर? पढ़ें दोनों व्रतों का धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद जागेंगे श्री हरि, देवउठनी एकादशी पर बन रहा 'रवि योग' का महासंयोग, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।