विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुलसी विवाह 2026: कब है शुभ मुहूर्त और क्या है सही पूजा विधि? जानें पूरी जानकारी

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:00 AM (IST)

तुलसी विवाह 2026 देवी तुलसी और भगवान विष्णु के पवित्र मिलन का प्रतीक है। यह पर्व कार्तिक मास में मनाया ...और पढ़ें

तुलसी विवाह 2026 तिथि और समय

तुलसी विवाह 2026 तिथि और समय

HighLights

  1. तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

  2. भगवान विष्णु और तुलसी के विवाह की विशेष पूजा विधि।

  3. कन्यादान समान पुण्य और सुख-समृद्धि का महत्व।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। तुलसी विवाह देवी तुलसी और भगवान विष्णु से जुड़े सबसे पवित्र हिंदू त्योहारों में से एक है। यह पर्व तुलसी के पौधे की भगवान विष्णु से शादी की रस्म से जुड़ी है, जिन्हें अक्सर शालिग्राम के रूप में पूजा जाता है।

कार्तिक महीने में मनाया जाने वाला तुलसी विवाह भक्ति, पवित्रता, शुभ आरंभ और तुलसी और भगवान विष्णु के बीच पवित्र रिश्ते का प्रतीक माने जाते हैं।

तुलसी विवाह कब है? (Tulsi Vivah 2026 Times And Date)

  • तुलसी विवाह की तिथि- 21 नवंबर 2026, शनिवार
  • द्वादशी तिथि की शुरुआत- 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर
  • द्वादशी तिथि समाप्त- 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर
  • प्रदोष काल या मुख्य पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक

तुलसी विवाह पूजा विधि (Tulsi Vivah 2026 Puja Vidhi)

तुलसी के पौधे को छट, आंगन या पूजा स्थल पर एक साफ चौकी पर रखें। इसके बाद तुलसी के गमले के चारों तरफ गन्ने से सुंदर मंडप बनाए और उस पर हल्दी का लेप लगाएं। तुलसी के पास भगवान विष्णु के शालिग्राम को विराजित करें। शालिग्राम न हो तो भगवान विष्णु की प्रतिमा भी रख सकते हैं।

तुलसी माता को सुहाग का सामान अर्पित करें और फूल-माला चढ़ाएं। भगवान शालिग्राम और तुलसी माता को हल्दी चंदन का लेप लगाएं। भगवान शालिग्राम की पूजा में चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है, इसकी जगह काले तिल का इस्तेमाल करें।

अब परिवार का कोई पुरुष सदस्य शालिग्राम भगवान को हाथ में लेकर तुलसी जी की 7 बार परिक्रमा करवाएं। आखिर में कपूर और धूप जलाकर आरती करें और भोग लगाएं।

तुलसी विवाह 2026 का महत्व

माना जाता है कि, जो भी व्यक्ति भक्ति भाव से तुलसी विवाह की पूजा करता है, उसे कन्यादान के समान ही पुण्य मिलता है। तुलसी विवाह कराने से भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। माना जाता है कि इस पूजा को करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- बिजनेस की शुरुआत से लेकर नई नौकरी ज्वाइन करने तक, हर काम में सफलता दिलाएंगे ये 5 मंत्र

यह भी पढ़ें- पैसों की तंगी से न हों परेशान, तुलसी में जल चढ़ाते समय इस एक मंत्र का करें जप, दरिद्रता भागेगी कोसों दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।