विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनेस की शुरुआत से लेकर नई नौकरी ज्वाइन करने तक, हर काम में सफलता दिलाएंगे ये 5 मंत्र

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:31 AM (IST)

जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए पांच अत्यंत प्रभावी मंत्र जो नई शुरुआत, पढ़ाई, धन और बाधाओं को ...और पढ़ें

शक्तिशाली हिंदू मंत्र और उनके लाभ

शक्तिशाली हिंदू मंत्र और उनके लाभ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमें से अधिकतर लोग जब भी जीवन में कोई नया कदम या फैसला लेते हैं, चाहे वह नई नौकरी हो या नया बिजनेस या फिर नए घर में प्रवेश करना हमारे मन में यही इच्छा होती है कि सब कुछ मंगल और शुभ हो और काम में निरंतर सफलता मिलती रहे।

सनातन धर्म और परंपराओं में माना गया है कि किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले ईश्वर का आशीर्वाद और पवित्र मंत्रों का जाप आगे की यात्रा का आसान बना देता है।

हिंदू धर्म में 5 अत्यंत सरल और प्रभावी मंत्र जिसका जाप हर व्यक्ति को करना चाहिए। चाहे आप स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी हो या फिर ऑफिस में काम करने वाले इंसान ये मंत्र जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्रदान करने में सक्षम है।

किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले जपने योग्य 5 पवित्र मंत्र

गणेश बीज मंत्र- ऊं गं गणपतये नमः

अर्थात्- यह छोटा सा संस्कृत का मंत्र है, जो विघ्नहर्ता के रूप में गणेश जी का आवाहन करता है। इस मंत्र में कहा गया है कि, 'मैं गणेश जी को प्रणाम करता हूं।' यदि आप किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले इस मंत्र का जाप करते हैं, तो कार्य में सफलता जरूर मिलती है।

इस मंत्र को आप सामान्य दिनों में जाप कर सकते हैं। साधक को इस मंत्र को 108 बार पढ़ना चाहिए। मंत्र का जाप करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

वक्रतुंड श्लोक

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

अर्थात्- हे घुमावदार सूंड और विशाल शरीर वाले भगवान, जिनकी चमक लाखों सूर्य की तरह है, मेरे सभी कार्यों में आने वाली सभी बाधाओं को हमेशा और सभी उपक्रमों में दूर करें। जो भी साधक अपने करियर में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना कर रहा है, उसे वक्रतुंड श्लोक का 21 बार पाठ जरूर करना चाहिए।

सरस्वती मंत्र

ऊं ऐं सरस्वती नमः

यह मंत्र ज्ञान, बुद्धि, कला की देवी मां सरस्वती से जुड़ा अत्यंत पवित्र मंत्र है। जिन भी लोगों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी या चीजें समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, उन्हें सरस्वती माता के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

लक्ष्मी मंत्र

ऊं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

यह मंत्र हिंदू धर्म में धन, सौभाग्य और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रेरित है। इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने पर साधक को मन की शांति मिलने के साथ जीवन में धन, समृद्धि और सौभाग्य का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गुरु मंत्र

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

गुरुओं को समर्पित संस्कृत भाषा का यह मंत्र उनकी महिमा को बताता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। हिंदू धर्म में गुरु को देवता के समान ही बताया गया है।

इन मंत्रों का जाप कैसे करें?

इन सभी शुभ मंत्रों का जाप करने से पहले साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। शांत जगह पर सबसे पहले एक दीया जलाए और फिर इन मंत्रों का जाप करना सही माना जाता है।

मंत्र जाप करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। आपके दोनों ही हाथ आपस में नमस्कार मुद्रा में हो।

यह भी पढ़ें- जीवन में आ रही हैं लगातार बाधाएं? बजरंग बाण की इन 3 चौपाइयों का पाठ दिलाएगा हर संकट से राहत

यह भी पढ़ें- 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का लगातार पाठ पढ़ने से क्या होता है? जानिए नियम और इसके अद्भुत फायदे

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।