खरमास लगते ही विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश पर क्यों लग जाता है ब्रेक? यहां पढ़ें इसके पीछे की असली वजह
हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है, जो 16 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक रहेगा। इस अवधि में सूर्य के धनु राशि में प्रवेश और ऊर्जा कम होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

खरमास में विवाह मुंडन और गृह प्रवेश क्यों वर्जित (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
खरमास 16 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक रहेगा।
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से खरमास शुरू होता है।
विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में खरमास का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस साल 2026 में खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल की शुरुआत 14 जनवरी 2027 तक रहेगा।
मान्यता है कि इस एक महीने की अवधि में कुछ शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, अन्यथा उन कार्यों में सफलता नहीं मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करने हैं और वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही मांगलिक कार्यों पर रोक क्यों लग जाती है? आइए आपको बताते हैं इस महीने शुभ कार्यों पर लगने वाली रोक के पीछे के धार्मिक कारणों के बारे में।
कब से कब तक रहेगा खरमास 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू हो जाता है। यह अवधि लगभग एक महीने तक रहती है।
साल 2026 में सूर्य का धनु राशि में प्रवेश के 16 दिसंबर को हो रहा है और इसी दिन से खरमास का आरंभ हो जाएगा। वहीं यह समय 14 जनवरी 2027 को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब इस महीने का समापन ही जाएगा। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
खरमास में क्यों नहीं होते विवाह और अन्य मांगलिक कार्य?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु में प्रवेश करते हैं, तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यदेव सात घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते हैं। ऐसे में जब निरंतर यात्रा के कारण उनके घोड़े थक जाते हैं और उन्हें प्यास भी लगती है तब अपने घोड़ों की ऐसी दशा देखकर सूर्यदेव उन्हें एक तालाब के पास ले जाते हैं, लेकिन रथ रुकता नहीं है।
तभी उन्हें तालाब के पास दो गधे यानी कि खर दिखाई देते हैं। उस समय सूर्यदेव अपने घोड़ों को तालाब के पास विश्राम करने के लिए छोड़ देते हैं और रथ में घोड़ों की जगह गधे यानी खर लगा देते हैं। खर का शाब्दिक अर्थ गधा होता है, इसलिए इस महीने को भी खरमास के नाम से जाना जाता है।
गधों की धीमी गति के कारण सूर्य देव का रथ भी धीमा चलने लगता है और सूर्य देव की ऊर्जा काफी कम हो जाती है। इसी वजह से इस महीने में धार्मिक कार्यों को करने से मना किया जाता है।
खरमास में कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए?
खरमास के एक महीने में सूर्य की ऊर्जा कम होने लगती है, इसलिए इस दौरान विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण, उपनयन संस्कार आदि अनुष्ठानों से बचना चाहिए।
मुख्य रूप से आपको इस दौरान शादी या उससे जुड़ी कोई भी रस्म करने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस दौरान कोई भी शुभ काम करता है, तो उसमें पूर्णता नहीं मिलती है और न ही उसका पूरा फल मिलता है। शादी-विवाह की भविष्य में सफलता के लिए खरमास में इससे जुड़ी कोई भी रस्म निभाने से मना किया जाता है।
अगर आप भी यहां बताई बातों को ध्यान में रखेंगे और खरमास में कोई भी शुभ काम को करने से बचेंगे, तो जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- 20 नवंबर से फिर गूंजेगी शहनाई, इस साल शादी के लिए बचे हैं सिर्फ 16 दिन; 2027 तोड़ेगा 26 साल का रिकॉर्ड!
यह भी पढ़ें- 20 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: मकर, कुंभ समेत 4 राशियों के रुके काम बनेंगे, बस इस गलती से बचें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।