शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट: नवंबर-दिसंबर में 13 दिन बजेंगी शहनाइयां, वर्ष 2027 में 110 शुभ लग्न
Vivah Muhurat 2026 2027 : छठ के बाद नवहट्टा, सहरसा में शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं, नवंबर-दिसंबर 2026 में 13 और 2027 में 110 शुभ मुहूर्त हैं। बाजारों में रौनक लौट आई है और कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है।

Vivah Muhurat 2026 2027 : खरमास लगते ही थमेंगे मांगलिक कार्य; देखें पूरी सूची
HighLights
नवंबर-दिसंबर 2026 में शादी के 13 शुभ मुहूर्त
वर्ष 2027 में विवाह के लिए कुल 110 शुभ लग्न
बाजारों में लौटी रौनक, कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। Vivah Muhurat 2026 2027 : छठ महापर्व संपन्न होने के बाद अब क्षेत्र में शादी-विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से शुभ लग्न का इंतजार कर रहे परिवारों के घरों में अब शहनाई बजने वाली है। देवोत्थान एकादशी के साथ विवाह का सिलसिला शुरू हो गया है, जो आगामी 10 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
नवंबर और दिसंबर में कुल 13 शुभ विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। फिर नए साल में 18 जनवरी 2027 से विवाह आयोजनों की पुनः शुरुआत होगी। नए वर्ष 2027 में शादी-विवाह के लिए कुल 110 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
बाजारों में लौटी लग्न की रौनक, कारोबारियों में उत्साह
आचार्य बमबम झा के अनुसार, नवंबर 2026 में विवाह के सात और दिसंबर में छह शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 तारीख को विवाह के लिए शुभ दिन हैं, वहीं दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 9 और 10 दिसंबर को लग्न रहेगा। इन तिथियों को लेकर शादी की तैयारी कर रहे परिवारों ने आयोजन की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।
लग्न शुरू होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक लौट आई है। सहरसा जिले के नवहट्टा, शाहपुर, चंद्रायण, भुसवर बाजार और मुरादपुर में कपड़ा बाजार, आभूषण दुकानों, बर्तन बाजार और इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। शादी के लिए कपड़े, गहने, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। इसके साथ ही टेंट, कैटरिंग, फूल और बैंड-बाजा कारोबारियों को भी इस सीजन अच्छे कारोबार की आस है।
2027 में जनवरी से जुलाई तक मिलेंगे 95 शुभ अवसर
नए वर्ष 2027 में विवाह के लिए जनवरी से जुलाई तक कुल 95 शुभ मुहूर्त हैं। इसमें जनवरी से मार्च तक 39 और अप्रैल से जुलाई के बीच 56 शुभ लग्न पड़ रहे हैं। 14 जुलाई 2027 को देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास शुरू होने से विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर चार महीने का विराम लग जाएगा। इसके बाद नवंबर 2027 में देवउठनी एकादशी के बाद फिर से शहनाई बजने लगेगी और दिसंबर में खरमास शुरू होने के बाद विवाह आयोजनों पर विराम लगेगा।
वर्ष 2027 में विवाह के महीनेवार शुभ मुहूर्त
जनवरी (10 मुहूर्त): 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 31 जनवरी।
फरवरी (20 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 फरवरी।
मार्च (9 मुहूर्त): 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 14 और 15 मार्च।
अप्रैल (12 मुहूर्त): 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अप्रैल।
मई (19 मुहूर्त): 2, 3, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 31 मई।
जून (18 मुहूर्त): 1, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 26, 27 और 28 जून।
जुलाई (7 मुहूर्त): 4, 7, 8, 9, 10, 12 और 13 जुलाई।
नवंबर (7 मुहूर्त): 20, 21, 22, 23, 24, 29 और 30 नवंबर।
दिसंबर (8 मुहूर्त): 1, 2, 7, 8, 9, 11, 12 और 13 दिसंबर।
यह भी पढ़ें- बिहार के तेतरी धाम में संतों का महासंगम : आगमानंद जी के संयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, रामभद्राचार्य सुनाएंगे राम कथा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।