विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के तेतरी धाम में संतों का महासंगम : आगमानंद जी के संयोजन में धार्म‍िक अनुष्‍ठान, रामभद्राचार्य सुनाएंगे राम कथा

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:27 AM (IST)

Naugachia Tetri Dham Ram Katha 2027 Swami Rambhadracharya & Swami Aagamanand : भागलपुर के नवगछिया स्थित तेतरी धाम में फरवरी ...और पढ़ें

Naugachia Tetri Dham Ram Katha 2027 Swami Rambhadracharya & Swami Aagamanand : स्‍वामी रामभद्राचार्य और स्‍वामी आगमानंद।

Naugachia Tetri Dham Ram Katha 2027 Swami Rambhadracharya & Swami Aagamanand : स्‍वामी रामभद्राचार्य और स्‍वामी आगमानंद।

HighLights

  1. फरवरी 2027 में तेतरी धाम में सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन।

  2. जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज सुनाएंगे ओजस्वी श्रीराम कथा।

  3. लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशाल पंडाल और व्यापक व्यवस्थाएं।

संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। Naugachia Tetri Dham Ram Katha 2027 Swami Rambhadracharya & Swami Aagamanand : ब‍िहार के भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया स्थित सुप्रसिद्ध तेतरी धाम में आगामी फरवरी 2027 में सनातन संस्कृति और भक्ति का महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीराम कथा में पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा अमृत का पान कराएंगे।

तेतरी धाम में 22 से 28 फरवरी 2027 तक चलने वाले इस महायोजन को लेकर अभी से तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। एनएच-31 के किनारे लगभग 25 एकड़ के विशाल भूभाग में कथा स्थल और भव्य पंडाल का निर्माण होगा, जहां हर रोज 50 हजार से एक लाख भक्तों के जुटने की संभावना है।

कथा से पहले तीन मंदिरों की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

गुरुवार को नवगछिया के ब्रह्म बाबा स्थान स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अर्जुन कॉलेज के संस्थापक राजीव कुमार झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से रखी। उन्होंने बताया कि मुख्य कथा शुरू होने से पूर्व 17 से 19 फरवरी तक तेतरी धाम में नवनिर्मित मां काली, बजरंगबली और भगवान भोलेनाथ के मंदिरों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

यह तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। इसके बाद 22 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रामकथा का प्रवाह चलेगा। प्राण प्रत‍िष्‍ठा और श्री राम कथा का संयोजन स्‍वामी आगमानंद जी महाराज करेंगे।

Swami Rambhadracharya Ram Katha in Bihar Naugachia Tetri Dham 2027

अर्जुन कॉलेज में ठहरेंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य

आयोजन समिति के मुताबिक, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के प्रवास व विश्राम के लिए अर्जुन कॉलेज परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए करीब एक लाख वर्गफीट क्षेत्र में विशाल आवासीय पंडाल और विश्राम गृह तैयार किए जाएंगे।

भक्तों के लिए एक लाख वर्गफीट का आश्रय स्थल

परिसर में आने वाले हर भक्त के लिए महाप्रसाद, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, सुगम ट्रैफिक और पुख्ता सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, तेतरी के ग्रामीणों द्वारा कथा अवधि के दौरान एक आकर्षक मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें पारंपरिक दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सीएम, राज्यपाल समेत देशभर के दिग्गजों और संतों को निमंत्रण

राजीव कुमार झा ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्रियों को औपचारिक आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, पड़ोसी राज्यों के जनप्रतिनिधियों और देश के प्रमुख संत-महात्माओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

युवाओं को नशामुक्ति और संस्कारों से जोड़ने का लक्ष्य

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस विराट आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखकर उनमें नैतिक व सांस्कृतिक मूल्य विकसित करना भी है। समिति ने नवगछिया अनुमंडल और तेतरी क्षेत्र के समस्त नागरिकों से इस पुनीत महायज्ञ में तन, मन और धन से सहभागी बनने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें- ब‍िहार : CM सम्राट चौधरी ने नवगछिया जाकर स्वामी आगमानंद से लिया आशीर्वाद, अंगिका में की बातचीत, मां काली की पूजा की

https://www.jagran.com/bihar/bhagalpur-swami-rambhadracharya-ram-katha-in-bihar-naugachia-tetri-dham-2027-40434977.html

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।