विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार : CM सम्राट चौधरी ने नवगछिया जाकर स्वामी आगमानंद से लिया आशीर्वाद, अंगिका में की बातचीत, मां काली की पूजा की

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:33 AM (IST)

Bihar CM Samrat Chaudhary & Swami Aagamanand : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवगछिया के तेलघी गांव का दौरा किया, जहां ...और पढ़ें

Bihar CM Samrat Chaudhary & Swami Aagamanand : स्‍वामी आगमानंद से आशीर्वाद लेते मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी।

Bihar CM Samrat Chaudhary & Swami Aagamanand : स्‍वामी आगमानंद से आशीर्वाद लेते मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवगछिया में मां काली मंदिर में पूजा की।

  2. स्वामी आगमानंद से आशीर्वाद लिया, अंगिका में की बातचीत।

  3. मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता डॉ. केएन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

जागरण टीम, खरीक/नवगछिया (भागलपुर)। Bihar CM Samrat Chaudhary & Swami Aagamanand : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीत‍ि शेखर, ब‍िहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया और ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, व‍िधायक रामनारायण मंडल के साथ खरीक प्रखंड के तेलघी गांव पहुंचे।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (5)

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मध्य विद्यालय तेलघी परिसर में उतरा। यहां से वे मंत्रियों और अन्य नेताओं के साथ वाहनों के काफिले में सवार होकर गांव स्थित नवनिर्मित भव्य मां काली मंदिर पहुंचे। मंदिर में मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने मां काली के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (1)

स्वामी आगमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, कृषि मंत्री विजय सिन्हा, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वामी आगमानंद ने अंगिका भाषा में कुछ देर तक बातचीत की।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (2)

इस दौरान सभी नेताओं ने मां काली की पूजा-आराधना की, यज्ञ मंडप का भ्रमण किया और मंदिर की नक्काशी व बनावट को देखा व समझा। सभी ने मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों तथा यज्ञ व कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों व एनडीए नेताओं ने स्वामी जी को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और विदा हुए।

इस दौरान श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर और श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी हैं।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (8)

मिल्टन के निधन पर सीएम ने जताया शोक

श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के सक्रिय सेवादल के सदस्य एवं ध्रुवगंज (नागरटोला) निवासी मिल्टन के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने मिल्टन के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (10)

यहां बता दें क‍ि स्वामी आगमानंद के प्रिय शिष्य मिल्टन योगपीठ की व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, जिनका पांच नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। स्‍वामी आगमानंद ने कहा क‍ि अपने सरल स्वभाव, मधुर वाणी और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए पहचाने जाने वाले मिल्टन का यूं अचानक चले जाना परिवार, मित्रों और समस्त शिवशक्ति योगपीठ परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (9)स्‍वामी श‍िव प्रेमानंद भाई जी ने कहा क‍ि म‍िल्‍टन के सामाजिक व सेवा कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों सहित योगपीठ परिवार को यह असहनीय दुःख सहने का संबल प्रदान करें।

स्‍वामी जीवनानंद, स्‍वामी तत्‍वानंद, स्‍वामी माधवानंद, कुंदन बाबा, गीतकार राजकुमार, पंड‍ित प्रेम शंकर भारती, अन‍िरूद्ध शास्‍त्री, श्‍वेत कमल, आशीष पांडेय, पुष्‍पा दी, मनोरंजन प्रसाद स‍िंंह और भजन सम्राट डॉ हि‍मांशु मोहन म‍िश्र 'दीपक जी', माधवानंद ठाकुर, पवन दुबे आद‍ि ने म‍िल्‍टन के न‍िधन पर शोक जताया है। 

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (3)

ई. कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, ये प्रमुख नेता भी रहे मौजूद

इसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित सभी मंत्री पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के तेलघी स्थित पैतृक आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पथ निर्माण मंत्री के दिवंगत पिता डॉ. केएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उनके साथ पहुंचे नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (1)

इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेता सुड्डू साईं और भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की तथा ई. कुमार शैलेंद्र के पिता स्वर्गीय डॉ. केएन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

डॉ. केएन सिंह को श्रद्धांजलि देने तेलघी पहुंचे दिग्गज

पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के पूज्य पिता डॉ. केएन सिंह के निधन के उपरांत खरीक स्थित उनके पैतृक गांव तेलघी में बिहार सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और एनडीए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भागलपुर, बांका और नवगछिया सहित पूरे बिहार से बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेलघी पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand

श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेतागण:

  • केंद्रीय मंत्री व सांसद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, रामकृपाल यादव।

  • पूर्व मंत्री व विधायक: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, मंत्री लेशी सिंह, नरेंद्र नारायण यादव, पूर्णिया विधायक विजय खेमका, ललित नारायण मंडल, करणजीत सिंह, राहुल तिवारी, शीला कुमारी, मुरारी पासवान, अरुण शेखर प्रसाद, विशाल प्रशांत।

  • वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि: विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, डॉ. दिलीप जायसवाल, संजय सिंह, संजय पांडेय, ओम प्रकाश भुवन, अश्विनी कुमार, रंजन कुमार, पंकज कुमार, अरुण कुमार चौधरी, दिलीप महतो, ब्रजेश शर्मा, ओम प्रकाश ग्रोवर, मृत्युंजय तिवारी, मिथिलेश कुमार तिवारी, रंजन सिंह, मणिकांत सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, मिथुन यादव और शुभानंद मुकेश सहित एनडीए व भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bihar CM Samrat Chaudhary Visits Navgachia Meets Swami Aagamanand (6)

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा प्रशासन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तेलघी गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासन के जवानों की तैनाती की गई थी। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सायम रजा, खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स और बीडीओ मोना कुमारी सोनी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट रहा।

यह भी पढ़ें- सनातन धर्म में यज्ञ का क्या है महत्व? भागलपुर में साध्वी कावेरी प्रज्ञा ने खोले कई रहस्य, कल्याण के लिए दिए यह मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।