Vidur Niti: किन लोगों से बनानी चाहिए दूरी, वरना आपके लिए भी खड़ी हो जाएगी मुसीबत
विदुर-नीति में महाभारत युद्ध से पहले युद्ध के परिणाम को लेकर धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच का संवाद निहित है। विदुर नीति भी काफी लोकप्रिय है जिसकी बातों को लोग जीवन में अपनाते हैं। विदुर नीति (Vidur Niti in Hindi) में बताया गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए वरना वह मुसीबत में पड़ सकता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा विदुर की नीति आज के समय में भी प्रासंगिक बनी हुई है। विदुर एक कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति होने के साथ-साथ दूरदर्शी भी थे। विदुर नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिन्हें अगर जीवन में अपनाया जाए, तो इससे आपके लिए सफलता प्राप्ति की राह आसान हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे कभी कोई सलाह नहीं लेनी चाहिए, वरना आपके काम सफल होने की जगह बिगड़ सकते हैं।
इन लोगों से रहें दूर
महात्मा विदुर के अनुसार, व्यक्ति बिना सोचे-समझे कार्य करता है, ऐसे व्यक्ति से भी दूर रहने में ही भलाई है। इसके साथ ही महात्मा विदुर ने उन लोगों से भी दूर रहने की सलाह दी है, इस बात को जानते हुए भी कोई कार्य करते हैं, कि इसका परिणाम बुरा ही होगा।
इन लोगोंं से हो सकता है नुकसान
विदुर नीति में कहा गया है कि चापलूस व्यक्ति से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए ही कोई काम करते हैं, फिर चाहे उस काम में सामने वाले का नुकसान हो रहा हो। ऐसे में इन व्यक्ति से दूर रहना चाहिए और इनसे किसी भी तरह की सलाह नहीं लेनी चाहिए।
ऐसे लोगों से भी रहें दूर
विदुर नीति में कहा गया है कि जो लोग बिना किसी ज्ञान के खुद को ज्ञानी समझते हैं, उनसे भी दूर रहने में ही भलाई है। क्योंकि जो बिना किसी ज्ञान के खुद पर गर्व करता है, वह मूर्ख होता है। इसके साथ ही ऐसे लोगों से भी अपने जीवन में दूरी बनाएं जो बिना मेहनत किए ही धन पाने की इच्छा रखते हैं। ये लोग आपको भी गलत सलाद देकर आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।
इन लोगों से न ले सलाह
महात्मा विदुर का कहना है कि कभी भी ऐसे लोगों से सलाह नहीं लेनी चाहिए, जो हमेशा जल्दी में रहते हैं। ऐसे लोग खुद के साथ-साथ दूसरों का भी काम बिगाड़ देते हैं। वहीं महात्मा विदुर ने ऐसे लोगों की सलाह लेने से भी मना किया गया है, जिन्हें उस क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी न हो।
यह भी पढ़ें- Vidur Niti: ज्ञानी पुरुष में मिलते हैं ये लक्षण, जानिए क्या कहते हैं महात्मा विदुर
यह भी पढ़ें- Mahatma Vidur: इस श्राप के कारण हुआ विदुर का जन्म, सारे गुण होने के बाद भी नहीं बन सके राजा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।