Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vidur Niti: इन लोगों पर बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें महात्मा विदुर के विचार

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:54 PM (IST)

    विदुर नीति काफी प्रसिद्ध है जो आज के समय में भी प्रासंगिक बनी हुई है। विदुर नीति में सफलता प्राप्ति के कई सूत्र बताए गए हैं जिनका पालन करके व्यक्ति जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकता है। विदुर नीति में महात्मा विदुर ने यह भी बताया है कि किन लोगों पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

    Hero Image
    मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं ये आदतें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत युद्ध से पहले युद्ध के परिणाम को लेकर धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच, जो संवाद हुआ था, वह विदुर-नीति में समाहित है। महाभारत काल के महात्मा विदुर (Vidur Niti in Hindi) ने बताया है कि किन लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है। अगर आप भी धन की देवी की कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो आपको भी इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें मिलती है कृपा

    महात्मा विदुर के अनुसार, जिस व्यक्ति ने अपनी इन्द्रियों पर काबू किया हुआ है, और जो हमेशा सत्य के मार्ग पर चलता है, ऐसे व्यक्ति पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। जिससे उस व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।

    क्या कहते हैं महात्मा विदुर

    जो व्यक्ति दूसरों के प्रति दयालुता दिखाता है और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है, ऐसे व्यक्ति पर भी लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। ऐसे व्यक्ति का समाज में भी बहुत सम्मान होता है। ऐसे में व्यक्ति को इस अच्छे आचरण को जरूर अपनाना चाहिए।

    न करें ये गलती

    महात्मा विदुर का मानना है कि दोस्ती में हमेशा विश्वास और सहयोग बना रहना चाहिए। इससे जीवन को समृद्ध होता है। वहीं जो लोग मित्रों से वैर भाव रखते हैं, उन्हें कभी लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिल सकती है, जिससे दुर्भाग्य भी आपका पीछा नहीं छोड़ता।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    माहत्मा विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि व्यक्ति को धन का सही प्रबंधन करने और बचन करने की आदत को भी अपनाना चाहिए। अगर आपके अंदर यह दोनों चीज नहीं है, तो आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं धन प्रबंधन और धन की आदत से आपको भविष्य में धन संबंधी समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती।

    यह भी पढ़ें - Vidur Niti: किन लोगों से बनानी चाहिए दूरी, वरना आपके लिए भी खड़ी हो जाएगी मुसीबत

    यह भी पढ़ें - Mahatma Vidur: इस श्राप के कारण हुआ विदुर का जन्म, सारे गुण होने के बाद भी नहीं बन सके राजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।