विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबको अपना समझना सबसे बड़ी भूल: महात्मा विदुर ने इन 4 स्वभाव वाले लोगों को बताया है सबसे खतरनाक

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:00 PM (IST)

महात्मा विदुर ने 'विदुर नीति' में बताया है कि व्यक्ति को अपनी कमजोरियां हर किसी को नहीं बतानी चाहिए। उन्होंने चार प्रकार के लोगों का उल्लेख किया है जिनसे गुप्त बातें साझा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे जीवन में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

किन लोगों को नहीं बतानी चाहिए अपनी कमजोरी (Picture Credit: AI Generated)

किन लोगों को नहीं बतानी चाहिए अपनी कमजोरी (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत काल में महात्मा विदुर अपनी सत्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जीवन में सफलता पाने के लिए ऐसे रहस्य बताए हैं, जो आज के समय में 'विदुर नीति' के नाम से प्रसिद्ध हैं। विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि व्यक्ति को जीवन में अपनी कमजोरी के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हम अपनी कमजोरी सामने वाले को बता देते हैं। बाद में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और सामने वाला कमजोरी जानकर फायदा उठा लेता है, जिसकी वजह से रिश्ते बिगड़ जाते हैं। विदुर नीति में ऐसे चार तरह के लोगों का जिक्र किया गया है, जिन्हें भूलकर भी अपनी गुप्त बातें या कमजोरी नहीं बतानी चाहिए।

इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन लोगों को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बतानी चाहिए, जिनकी वजह से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

अधिक बात करने वाले लोग- जिन लोगों को हर समय बिना सोचे-समझे ज्यादा बोलने की आदत होती है, उनके मन में कोई भी राज ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता। इसलिए अधिक बोलने वाले व्यक्ति को अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसे लोग अनजाने में ही दूसरों के सामने आपकी गुप्त बातें या कमजोरी उजागर कर सकते हैं, जो जीवन में एक बड़ी समस्या बन सकती है।

स्वार्थी लोग- जो लोग स्वार्थी होते हैं, उन्हें भूलकर भी अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बताना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, इन लोगों को अपनी बात बताने से आपको जीवन में भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे लोग अपना काम पूरा हो जाने तक ही आपके साथ रहते हैं और काम पूरा हो जाने पर दूरी बना लेते हैं।

ईर्ष्या करने वाले लोग- जो लोग आपकी तरक्की देखकर जलते हैं और मन में आपके प्रति बुरा भाव रखते हैं, उन्हें कभी भी अपने राज न बताएं। जब इन लोगों को किसी की कमजोरी या किसी रहस्य के बारे में पता चलता है, तो वे समय मिलते ही समाज में आपको नीचा दिखाने या बड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

अविश्वसनीय लोग- जिन लोगों की वफादारी पर संदेह हो या जिनका व्यवहार भरोसेमंद न लगे, ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए। इनके सामने अपनी कमजोरी या गुप्त बातें उजागर करना आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मुंह में राम और बगल में छुरी लेकर घूमते हैं ये लोग, विदुर नीति में बताई गई है ऐसे लोगों की पहचान

यह भी पढ़ें- विदुर नीति: भूलकर भी इन 4 जगहों पर न बहाएं पैसा, राजा को भी रंक बना देती है यह भूल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।