मुंह में राम और बगल में छुरी लेकर घूमते हैं ये लोग, विदुर नीति में बताई गई है ऐसे लोगों की पहचान
मुंह में राम और बगल में छुरी लेकर घूमते हैं ये लोग, विदुर नीति में बताई गई है ऐसे लोगों ...और पढ़ें

कपटी लोगों की पहचान कैसे करें? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सामने मीठी बातें करते हैं, लेकिन मन में दूसरों के लिए बुरी भावना रखते हैं। ऐसे लोगों को पहचानना आसान नहीं होता। कई बार तो ऐसे लोग हमारे बहुत ही करीब होते हैं और बातों-बातों में हमारा फायदा उठा लेते हैं और हम उनके इस स्वभाव को पहचान भी नहीं पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ही हिंदी का यह मुहावरा 'मुंह में राम और बगल में छुरी' बना है।
आइए जानते हैं विदुर नीति के अनुसार कपटी और धोखेबाज लोगों की कौन-सी आदतें होती हैं, जिनको यदि पहचान लिया जाए तो उनके जाल में फंसने से खुद को बचाया जा सकता है।
सामने मीठा बोलते हैं, पीछे करते हैं बुराई
ऐसे लोगों की सबसे बड़ी पहचान होती है कि वे आपके सामने बहुत मीठा बोलेंगे। ऐसा दिखाएंगे जैसे आपसे ज्यादा अपना कोई नहीं है, लेकिन आपकी गैरमौजूदगी में आपकी बुराई करने से पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे लोग अपनी बातों से दूसरों का विश्वास जीतने की कोशिश करते हैं और जैसे ही वे इस काम में कामयाब हो जाते हैं वैसे ही अपना रंग दिखाने लग जाते हैं।
दूसरों की तरक्की देखकर होते हैं परेशान
कपटी स्वभाव के लोग कभी दूसरों की सफलता से खुश नहीं होते हैं। अगर कोई उनसे आगे बढ़ जाए या जीवन में तरक्की कर ले, तो उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। वे मन ही मन ईर्ष्या करते हैं और दूसरे की उपलब्धियों को कम दिखाने की कोशिश करते हैं।
बात-बात पर बोलते हैं झूठ
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति के चरित्र की पहचान उसकी बोली और व्यवहार से होती है। धोखेबाज लोग छोटी-छोटी बातों में भी झूठ का सहारा लेते हैं। अपनी गलती छिपाने के लिए वे नई-नई कहानियां बनाते हैं। ऐसे लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
दूसरों के सामने करते हैं मीठी बातें
कुछ लोग अपनी असली मंशा छिपाने के लिए हमेशा मीठी बातें करते हैं। वे आपकी तारीफ करके अपना काम निकालने की कोशिश करते हैं। जब तक उन्हें आपसे कोई फायदा मिलता है, तब तक वे आपके आसपास बने रहते हैं। काम निकलने के बाद उनका व्यवहार बदल जाता है।
खुद जिम्मेदारी लेने से बचते हैं
ऐसे लोग किसी भी काम में आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। वे अपना काम दूसरों पर डाल देते हैं और गलती होने पर खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। सफलता मिलने पर उसका श्रेय लेने में सबसे आगे रहते हैं, लेकिन असफलता मिलने पर दूसरों को दोष देते हैं।
दूसरों के जीवन में अशांति फैलाते हैं
कपटी स्वभाव के लोग अक्सर दूसरों के बीच गलतफहमियां पैदा करते हैं। वे एक व्यक्ति की बात दूसरे तक गलत तरीके से पहुंचाते हैं और रिश्तों में दूरी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों की वजह से परिवार और कार्यस्थल का माहौल भी खराब हो जाता है।
किसी की प्रशंसा बर्दाश्त नहीं कर पाते
ऐसे लोगों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है, लेकिन जब कोई दूसरे व्यक्ति की प्रशंसा करता है तो उन्हें परेशानी होने लगती है। वे सामने वाले की खूबियों में कमियां निकालने लगते हैं और उसे नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं।
अत: जीवन में हर मीठी बात करने वाला व्यक्ति आपका हितैषी नहीं हो सकता। कई बार लोगों क मीठी बातों के पीछे तीखा वार छुपा होता है, जिसे पहचानना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें- विदुर नीति: भूलकर भी इन 4 जगहों पर न बहाएं पैसा, राजा को भी रंक बना देती है यह भूल
यह भी पढ़ें- विदुर नीति: बच्चों को बचपन से सिखाएं ये 5 बातें, जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।