विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदुर नीति: भूलकर भी इन 4 जगहों पर न बहाएं पैसा, राजा को भी रंक बना देती है यह भूल

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:00 AM (IST)

महात्मा विदुर की नीतियां धन के सही उपयोग पर प्रकाश डालती हैं, जिसमें बताया गया है कि किन जगहों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए।

विदुर नीति: इन 4 गलतियों से बचें, वरना धन हो जाएगा नष्ट (Picture Credit: AI Generated)

विदुर नीति: इन 4 गलतियों से बचें, वरना धन हो जाएगा नष्ट (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. बुरी आदतों पर धन खर्च करने से बचें, यह धन नष्ट करता है।

  2. दिखावे और झूठी शान पर पैसा लुटाना आर्थिक स्थिति बिगाड़ता है।

  3. अविश्वसनीय लोगों को उधार देना या बिना जानकारी निवेश करना गलत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महात्मा विदुर को महाभारत के सबसे बुद्धिमान और नीतिज्ञ व्यक्तियों में से एक माना जाता है। उनकी नीतियां केवल धर्म और राजनीति ही नहीं हैं, बल्कि जीवन में धन का सही इस्तेमाल करने की सीख भी हैं।

विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपनी कमाई का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। गलत जगह पर धन खर्च करने की आदत धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देती है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति खूब पैसा कमाता है, लेकिन उसकी गलत आदतें उसे कंगाल बना देती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको किन जगहों पर पैसा खर्च करने से बचना चाहिए।

बुरी आदतों पर खर्च करना

विदुर जी बताते हैं कि आपको बुरी लतों या बुरी आदतों पर धन खर्च करने से बचना चाहिए। जुआ खेलने, शराब पीने या ऐसी कोई भी आदत या इससे जुड़ी जगहों पर पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। इससे आपका धन नष्ट होता है और किसी तरह का कोई लाभ भी नहीं मिलता है।

दिखावे और झूठी शान पर

आपको दिखावे के लिए अपना धन नष्ट नहीं करना चाहिए। आइए धन किसी काम का नहीं होता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

विदुर नीति की सीख के अनुसार, व्यक्ति को अपनी आर्थिक क्षमता से अधिक खर्च नहीं करना चाहिए। दूसरों की बराबरी करने या समाज में अपनी झूठी शान दिखाने के लिए धन लुटाना समझदारी नहीं है। ऐसा करने से धीरे-धीरे बचत खत्म होने लगती है और व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस सकता है।

अविश्वसनीय लोगों पर भरोसा करना

जिन लोगों का चरित्र ठीक न हो, जिनमें ईमानदारी की कमी हो या जिनका कोई भरोसेमंद रिकॉर्ड न हो, उन्हें पैसा उधार देना या उनके साथ निवेश करना एक बहुत बड़ी गलती है।

विदुर जी कहते हैं कि धोखेबाज या बुरे इरादे वाले लोगों को दिया गया पैसा कभी वापस नहीं आता, बल्कि अक्सर उसी पैसे का इस्तेमाल आपके ही खिलाफ किया जाता है। आपको ऐसी जगह पर धन खर्च करने से बचना चाहिए।

बिना जानकारी के किसी काम में धन खर्च करना

अपनी मेहनत की कमाई को ऐसे कामों, योजनाओं या व्यवसायों में लगाना, जिन्हें आप ठीक से नहीं समझते, निश्चित रूप से आपके पैसों के नुकसान का कारण बनता है। महात्मा विदुर जी बताते हैं कि आपको पैसों का निवेश करने से पहले उस काम की पूरी जानकारी, सही योजना और उससे जुड़े लोगों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अगर आप भी इनमें से किसी भी जगह पर अपने पैसे बिना सोचे समझे लगाते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत ही बदल लें।

यह भी पढ़ें- अपनों से ही सबसे बड़ा धोखा! महात्मा विदुर ने बताया कब अपने लोग ही बन जाते हैं बर्बादी की वजह

यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर कैसे पाएं तरक्की? विदुर नीति की 4 बातें बदल सकती हैं करियर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।