विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हर जगह चाहते हैं इज्जत और तारीफ? जानिए विदुर नीति के वे 5 नियम जो आपको बनाएंगे सबका चहेता

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:34 PM (IST)

महात्मा विदुर ने समाज में इज्जत और तारीफ पाने के लिए पांच महत्वपूर्ण नीतियां बताई हैं। इन नीतियों में क्‍या-क्‍या बताया गया है, चलिए जानते हैं।

समाज में इज्जत और लोकप्रियता पाने का अचूक मंत्र ।  (Picture Credit- AI Generated)

समाज में इज्जत और लोकप्रियता पाने का अचूक मंत्र । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। समाज में इज्जत और तारीफ पाना सभी को पसंद होता है। मगर इन दोनों चीजों को पाना आसान नहीं होता है। बहुत मेहनत और कोशिश करने के बाद भी कई बार लोगों को जीवन में ये दोनों चीजें नहीं मिलती हैं। मगर महात्मा विदुर ने कुछ ऐसी नीतियों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर आप वर्तमान समय में सभी के फेवरेट बन जाएंगे।

मीठा बोलना

विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति सोच-समझकर और मीठा बोलता है, वह हर किसी का दिल जीत लेता है। कड़वे शब्द बनते हुए काम को भी बिगाड़ देते हैं, जबकि विनम्र और मधुर वाणी शत्रु को भी मित्र बना देती है। इसलिए हमेशा अपनी भाषा में शालीनता रखें।

दूसरों का सम्मान करना

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी इज्जत करें, तो सबसे पहले आपको दूसरों की इज्‍जत करनी होगी। चाहे कोई छोटा हो या बड़ा, अमीर हो या गरीब, हर किसी से आदर के साथ बात करें। जो दूसरों को सम्मान देता है, समाज उसे पलकों पर बिठाकर रखता है।

भरोसेमंद होना

हर जगह चहेता बनने के लिए यह जरूरी है कि आप एक भरोसेमंद इंसान बनें। अपनी व्यक्तिगत बातें, भावी योजनाएं और किसी दूसरे के गुप्त राज कभी भी हर किसी के सामने उजागर न करें। जो व्यक्ति दूसरों का भरोसा नहीं तोड़ता, उसकी समाज में बहुत कद्र होती है।

कम बोलें और अच्‍छा बोलें

व्‍यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कि जब वो किसी से बात करें तो अच्‍छी भाषा का इस्‍तेमाल करें। भाषा बहुत महत्‍वपूर्ण होती है। इससे सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व का पता चलता है। वहीं किसी बात पर क्रोध आए, तब आपको शांत हो जाना चाहिए। क्‍योंकि जब हम गुस्‍से में होते हैं, तो वो बोल जाते हैं, जो सामने वाले को तीर की तरह चुभता है।

अहंकार से दूरी

घमंडी व्यक्ति से लोग अक्सर दूर भागते हैं। समाज में असली तारीफ उसी की होती है जो ज्ञान और पैसा होने के बाद भी जमीन से जुड़ा रहता है। इसके साथ ही, निःस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने वाले व्यक्ति को हर जगह मान-सम्मान मिलता है।

यह भी पढ़ें- कैसा है आपके बच्चे का फ्रेंड सर्कल? विदुर नीति के इन नियमों से करें सही और गलत दोस्त की पहचान

यह भी पढ़ें- विदुर नीति के अनुसार ऐसी संतान बनती है माता-पिता का सौभाग्य, यहां समझें बच्चे में कौन-से संस्कार हैं जरूरी?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।