विदुर नीति के अनुसार ऐसी संतान बनती है माता-पिता का सौभाग्य, यहां समझें बच्चे में कौन-से संस्कार हैं जरूरी?
विदुर नीति के अनुसार, बच्चों में अच्छे संस्कार सफलता की कुंजी हैं और माता-पिता का गौरव बढ़ाते हैं। बड़ों का ...और पढ़ें
-1791186597750_m.webp)
संतान की तरक्की के लिए अपनाएं ये नियम (AI-Generated Image)
HighLights
बच्चों को बड़ों का आदर और सम्मान करना सिखाएं।
समय की कीमत को समझें और उसका सही उपयोग करें।
जीवन में सफलता के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में विदुर नीति को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि विदुर नीति के नियमों का पालन करने से लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है और तरक्की के दरवाजे खुलते हैं। विदुर नीति में कुछ ऐसे संस्कारों का वर्णन किया गया है, जो भविष्य में शुभ परिणाम दिलाते हैं।
वर्तमान में माता-पिता ऑफिस के काम में व्यस्त होने के कारण अपने बच्चों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उनके बच्चों में अच्छे संस्कारों की कमी देखने को मिलती है। विदुर नीति में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि बच्चों के जीवन में तरक्की तभी होगी, जब उनमें अच्छे संस्कार होंगे।
यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर अपने बच्चों को ऐसे कौन से संस्कार दें, जिससे वे समाज में माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। आइए आपको बताते हैं विदुर नीति में वर्णित कुछ ऐसे संस्कार, जिनको अपनाने से जीवन में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है।
बड़े लोगों का सम्मान- हर बच्चे को अपने से बड़ों का सम्मान जरूर करना चाहिए। जो बच्चे माता-पिता, गुरु और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, उन्हें बड़ों के आशीर्वाद से जीवन में कोई भी समस्या नहीं आती और तरक्की के दरवाजे खुलते हैं। इसलिए विदुर नीति में बताया गया है कि अपने बच्चों को बड़े लोगों का सम्मान करना जरूर सिखाएं।
सही समय का प्रयोग- जो बच्चे समय की कीमत जानते हैं, उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही वे बच्चे अपने परिवार को भी समय देते हैं। विदुर नीति के अनुसार, समय की कद्र करने वाली संतान माता-पिता के लिए बहुत सौभाग्य की बात होती है। इसलिए अपने बच्चों को समय की कीमत के बारे में जरूर बताएं और सिखाएं कि समय का सही इस्तेमाल किस तरह से करना चाहिए।
प्लानिंग के साथ करें काम- जिस संतान में पक्का इरादा और खुद पर विश्वास होता है, वही संतान अपने लक्ष्य को सरलता से प्राप्त कर पाती है और उनके जीवन में बड़े बदलाव आते हैं। इसलिए बच्चों को यह जरूर सिखाएं कि बिना प्लानिंग के काम करने से करियर में सफलता प्राप्त नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर कैसे पाएं तरक्की? विदुर नीति की 4 बातें बदल सकती हैं करियर
यह भी पढ़ें- विदुर नीति: जीवन में भारी संकट आने से पहले मिलते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
