विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: पलाश के फूल से घर में नहीं होगी पैसों की तंगी, प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी… बस कर लीजिए ये उपाय

Published: Wed, 28 May 2025 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 May 2025 10:10 AM (IST)

पलाश का फूल सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा हुआ है। इसका एक उपाय धन और प्रतिष्ठा दोनों ...और पढ़ें

सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा है पलाश।
सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा है पलाश।

HighLights

  1. मान-सम्मान पाने के लिए रविवार के दिन करना है उपाय।
  2. सूर्यदेव का ध्यान करते हुए पोटली को पूजा स्थान पर रखें।
  3. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोग पलाश का वृक्ष जरूर लगाएं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धन और प्रतिष्ठा, दो ऐसी चीजें हैं, जो हर कोई चाहता है। बिना धन के आज के समय में कोई काम संभव नहीं हो सकता है। यदि धन नहीं होगा, तो रहना, खाना, कपड़े जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। 

यदि धन आ भी गया और पद प्रतिष्ठा नहीं है यानी सीधी भाषा में कहें कि मान-सम्मान नहीं है, तो भी जीवन में कोई लाभ नहीं है। ऐसे में एक छोटा सा उपाय करने से आप न सिर्फ लक्ष्मी की प्राप्ति कर सकते हैं, बल्कि समाज में इज्जत भी हासिल कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको जरूरत होगी पलाश के फूल की। सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा पलाश का फूल धन और प्रतिष्ठा दोनों ही आपको दिला सकता है। दरअसल, सिंह राशि राजा की होती है, जिसके पास दौलत भी होती है और शोहरत भी। 

इसी सिंह राशि से जुड़े होने की वजह से पलाश का फूल आपकी दोनों तरह से मदद कर सकता है। तो देर किस बात की है, चलिए जानते हैं कि आपको क्या करना है। 

शुक्रवार के दिन करें उपाय 

इस उपाय को करने के लिए आपको पलाश के फूल के साथ ही एकाक्षी नारियल यानी ऐसा नारियल लेना है, जिसमें सिर्फ एक आंख हो, उसकी जरूरत होगी। इन दोनों चीजों को लाने के बाद आपको पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को सफेद कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख देना है। 

यदि आप यह उपाय धन की प्राप्ति के लिए कर रहे हैं, तो इसे शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के बाद उनका आह्वान करते हुए करना है। वहीं, यदि आप इस उपाय को मान-सम्मान प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं, तो रविवार के दिन भगवान सूर्य नारायण का ध्यान करते हुए करें और इस पोटली को पूजा स्थान पर रखें।  

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो जरूर कर लें ये उपाय 

किसे यह उपाय नहीं करना चाहिए 

ज्योतिष के अनुसार, जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म होता है, उस नक्षत्र से संबंधित पेड़-पौधों या जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसे में जिन लोगों का जन्म जन्म पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, उन लोगों को शुक्रवार के दिन पलाश के पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। 

साथ ही पलाश के वृक्ष, उसकी लकड़ी, उसके फूल आदि का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस उपाय को करने की जगह पलाश के वृक्ष लगाने चाहिए खासतौर पर शुक्रवार के दिन। ऐसा करने से उनके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 

यह भी पढ़ें- क्या हॉर्न छोड़कर पूरी गाड़ी बजती है, चद्दर पर रहती हैं सिलवटें… ये हैं शनि के खराब होने के संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।