Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: ऐसी 10 चीजें, जिसे भूलकर भी अपने घर या ऑफिस में न रखें, वरना होंगे ये नुकसान

    By kartikey.tiwariEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jun 2019 12:15 PM (IST)

    आज हम उन वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिनको आप अपने घर या ऑफिस में न रखें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

    Vastu Tips: ऐसी 10 चीजें, जिसे भूलकर भी अपने घर या ऑफिस में न रखें, वरना होंगे ये नुकसान

    वास्तु शास्त्र में दिशा और चीजों का सही जगह पर होने का बड़ा महत्व होता है। आपके घर या ऑफिस में अगर कोई ऐसी चीज रखी है, जिससे नकारात्मकता फैलती है तो उसका प्रभाव आप पर और आपके परिवार पर भी पड़ेगा। परिणामस्वरूप स्वास्थ्य, आय के स्रोत, तरक्की, रिश्ते आदि भी प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने घर या ऑफिस में ऐसी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए, जो आपके लिए बैड लक लेकर आते हों।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम उन वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं, जिनको आप अपने घर या ऑफिस में न रखें। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

    1. आपको कैक्टस या कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इसमें गुलाब और औषधीय पौधे शामिल नहीं हैं। ऐसे पौधे लगाने से आस-पास के वातावरण में तनाव पैदा होता है।

    2. बनावटी फूल और पौधों को घर या ऑफिस में नहीं रखें, यह दुर्गंध पैदा करते हैं। फेंगशुई में भी इसके इस्तेमाल पर रोक है।

    3. ताजमहल की तस्वीर या प्रतिकृति अपने घर या ऑफिस में न रखें। ताजमहल में मकबरा है, जो मृत्यु और निष्क्रियता का प्रतीक है।

    4. अपने घर में टूटी हुई चीजें जैसे फर्नीचर, गमला, मूर्ति, घड़ी आदि जिनकी मरम्मत नहीं हो सकती है, उनको तत्काल घर और ऑफिस से बाहर कर दें। ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

    5. अपने बेडरूम को साफ रखें। बेड के अंदर सामान न रखें। जूते और चप्पल भी बाहर रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपका अवचेतन मन प्रभावित होता है। नींद भी पूरी नहीं होती।

    6. वास्तु के अनुसार, अपने घर या ऑफिस में गधे, सूअर, बाज, उल्लू, सांप, चमगादड़, गिद्ध, कबूतर, कौआ जैसे पक्षिओं और जानवरों की तस्वीरें कदापि न लगाएं। ये आपके परिवेश में हिंसात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।

    7. घर या ऑफिस के अंदर भगवान की टूटी मूर्ति, दर्पण, टूटे गिलास आदि न रखें, इनसे नकारात्मकता फैलती है।

    8. बहुत से लोग अपने घर या वर्कप्लेस पर रामायण और महाभारत से जुड़ी तस्वीरें लगाते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते खराब होते हैं, दुश्मनी पनपती है।

    Feng Shui Tips: लाल रंग बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें इस्तेमाल का तरीका

    Feng Shui Tips: धन-दौलत, प्रसिद्धि और रुतबे में चार चांद लगा देगा हरा रंग

    9. नटराज की मूर्ति या तस्वीर न लगाएं। यह भगवान शिव के तांडव नृत्य का स्वरूप है। इसे सर्वनाश प्रतीक माना जाता है।

    10. वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस के अंदर फव्वारा या झरना (Fountain) न लगवाएं। अगर ऐसा करते हैं तो आपकी धन-दौलत और समृद्धि समय के साथ नष्ट हो जाएगी क्योंकि फव्वारे का पानी हमेशा बहता रहता है, उसमें स्थिरता नहीं होती है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner