Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Feng Shui Tips: पीले रंग में छिपा है आपकी खुशहाली और तरक्की का राज, जानें महत्व और इस्तेमाल

    By kartikey.tiwariEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jun 2019 03:47 PM (IST)

    आज हम आपको बता रहे हैं पीले रंग के महत्व और इस्तेमाल के बारे में। पीला रंग खुशहाली सक्रियता संजिदगी सामर्थ्य हर्षोल्लास प्रसन्नता समाजिकता आदि का प्रतीक है।

    Feng Shui Tips: पीले रंग में छिपा है आपकी खुशहाली और तरक्की का राज, जानें महत्व और इस्तेमाल

    फेंगशुई में हमने पहले आपको लाल और हरे रंग के इस्तेमाल और उसके महत्व के बारे में बताया था। आज हम आपको बता रहे हैं पीले रंग के महत्व और इस्तेमाल के बारे में। पीला रंग खुशहाली, सक्रियता, संजिदगी, सामर्थ्य, हर्षोल्लास, प्रसन्नता, समाजिकता आदि का प्रतीक है। यह अपकी बौद्धिकता को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है, हालांकि जो लोग चिंतित रहते हैं या कुछ शांति चाहते हैं, उनको इस रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेंगशुई में पीले रंग का महत्व और इस्तेमाल

    1. पीला रंग अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। पीला रंग आपके घर में सकारात्मक फेंगशुई एनर्जी उत्पन्न कर सकता है। यह सकारात्मक ची एनर्जी है, जो दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    2. पीला रंग किचन के लिए शानदार होता है क्योंकि वहीं से आपके परिवार का पोषण होता है। इसमें खुशहाली और अन्य सकारात्मक चीजों का जुड़ना आपके परिवार के लिए अच्छा है।

    3. बच्चों के कमरों में आप पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग अपने लिविंग एरिया को पीले रंग से कलर कराना पसंद करते हैं।

    4. आप अपने घर में सजावट के लिए पीले रंग के फूलों और पेंटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    5. पीला रंग ताजगी का भी अनुभव कराता है, इसलिए हम इसका इस्तेमाल बेडरूम भी कर सकते हैं।

    6. अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर कुछ नया सीख रहे हैं तो आपको अपने घर के उत्तर पूर्व दिशा में पीले रंग की चीजों को स्थान देना चाहिए। यहां पर आप तस्वीरें, लैंप, फूल, क्रिस्टल बॉल या कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पीले रंग के हों। ऐसा करने से आपको परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

    7. अगर आप अंतर्मुखी स्वभाव के हैं, लोगों से मिलने-जुलने से कतराते हैं तो आपको पीला रंग इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको लोगों से बातचीत करने के लिए प्रेरित करेगा।

    Feng Shui Tips: लाल रंग बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें इस्तेमाल का तरीका

    Feng Shui Tips: धन-दौलत, प्रसिद्धि और रुतबे में चार चांद लगा देगा हरा रंग

    8. अगर आप में आत्मविश्वास की कमी है, आप नाउम्मीद हैं तो आपको पीला रंग यूज करना चाहिए। इससे आपके अंदर उम्मीद जगेगी, आप सकारात्मक रहेंगे।

    9. धन, वैभव और समृद्धि के लिए भी आप पीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    10. गाढ़ा पीला रंग का इस्तेमाल घर के पूर्वी हिस्से में करना स्वास्थ्य और परिवार के लिए अच्छा रहता है, दक्षिण-पूर्व दिशा में धन और समृद्धि बढ़ता है, पश्चिम दिशा में इस्तेमाल से क्रिएटिविटी बढ़ती है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner