विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरि की भक्ति, हर की परीक्षा: एक नेत्र के संकल्प से भगवान विष्णु को ऐसे प्राप्त हुआ था अमोघ सुदर्शन चक्र

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:18 AM (GMT+05:30)

वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और शिव की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु को महादेव से सुदर्शन चक्र कैसे प्राप्त हुआ, यह पौराणिक कथा बताई गई है। भगवान विष्णु ने अपनी एक आंख अर्पित कर महादेव को प्रसन्न किया, जिसके बाद उन्हें धर्म रक्षा हेतु शक्तिशाली सुदर्शन चक्र मिला।

हरि और हर का दिव्य मिलन। (Picture Credit- AI Generated)

हरि और हर का दिव्य मिलन। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi 2026) मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व आज यानी 23 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

वैकुंठ चतुर्दशी के दिन काशी के विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकालेश्वर में विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी का व्रत और रात में जागरण करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और मृत्यु के बाद वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव ने भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र कैसे प्राप्त हुआ? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़ी कथा के बारे में बताते हैं।

कैसे प्राप्त हुआ सुदर्शन चक्र?

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक समय ऐसा आया जब असुरों का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ गया था। उनके अत्याचार से देवताओं और ऋषियों को धर्म का पालन करने में परेशानी आने लगी। साथ ही, उनके अत्याचार के कारण पृथ्वी और स्वर्ग भी प्रभावित होने लगे। वहीं, भगवान विष्णु का दायित्व धर्म की रक्षा और अधर्म का नाश करना था।

इसी वजह से उन्हें एक ऐसे दिव्य अस्त्र की जरूरत पड़ी, जिससे असुरों के प्रभाव को कम किया जा सके। इसके बाद भगवान विष्णु ने महादेव की तपस्या की, क्योंकि केवल महादेव ही ऐसा दिव्य अस्त्र प्रदान कर सकते थे।

विष्णु जी की भक्ति से प्रसन्न हुए महादेव

विष्णु जी एक हजार कमल के फूलों से महादेव की पूजा कर रहे थे। इस दौरान उनकी परीक्षा लेने के लिए शिव जी ने एक फूल छिपा दिया। जब पूजा के लिए एक फूल कम पड़ा, तो विष्णु जी ने अपना एक नेत्र अर्पित करने का फैसला लिया, ताकि महादेव की पूजा अधूरी न रहे। विष्णु जी की इस अटूट भक्ति को देख महादेव प्रसन्न हुए और उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया। भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र मिलने की इस कथा का वर्णन शिवपुराण की कोटिरुद्र संहिता के अध्याय 34 में मिलता है।

बेहद शक्तिशाली था सुदर्शन चक्र

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु का सबसे शक्तिशाली और अमोघ अस्त्र है। इस अस्त्र को धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, यह चक्र नकारात्मक शक्तियों का संहार कर सृष्टि में संतुलन बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- Vaikuntha Chaturdashi 2026: आज होगा 'हरि और हर' का अद्भुत मिलन, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

यह भी पढ़ें- 23 नवंबर का पंचांग: वैकुंठ चतुर्दशी पर भरणी नक्षत्र और वरीयान योग का दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।