आज मध्यरात्रि वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में दिखेगा अद्भुत 'हरिहर मिलन', भगवान विष्णु को सृष्टि की बागडोर सौंपेंगे महाकाल
उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर अनोखा 'हरिहर मिलन' होगा, जहां महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का संचालन सौंपेंगे। यह परंपरा चातुर्मास के बाद भगवान शिव द्वारा विष्णु को सृष्टि का भार सौंपने का प्रतीक है।

उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर अद्भुत हरिहर मिलन (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
उज्जैन में वैकुंठ चतुर्दशी पर अनोखा 'हरिहर मिलन' होगा।
महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का संचालन सौंपेंगे।
यह परंपरा शिव और विष्णु की एकता दर्शाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी के दिन से श्री हरि विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि को चातुर्मास भी कहा जाता है और इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जी योग निद्रा से बाहर आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन चार महीनों के दौरान सृष्टि के संचालन की बागडोर महाकाल यानी भगवान शिव के हाथों में होती है।
वहीं वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में अनूठी 'हरिहर मिलन' की परंपरा सालों से चली आ रही है जिसमें मध्यरात्रि को गोपाल मंदिर पहुंचकर महाकाल पुनः भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपते हैं। वह उज्जैन की कुछ अनोखी परंपराओं में से एक है, जिसमें श्री विष्णु और महादेव का अनोखा मिलन होता है।
आज माधिरात्रि यानी 22 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी के दिन यह परंपरा उज्जैन के महाकाल मंदिर में निभाई जाएगी, जिसका भक्त कई दोनों से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है 'हरिहर मिलन' और इसका क्या महत्व है।
क्या है उज्जैन की 'हरिहर मिलन' की परंपरा?
हर साल महाकाल की नगरी उज्जैन में बैकुंठ चतुर्दशी की मध्यरात्रि एक अद्भुत धार्मिक परंपरा का साक्षी बनती है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान् विष्णु और महाकाल का मिलान देखते हैओं। परंपरा के अनुसार, बैकुंठ चतुर्दशी की मध्यरात्रि लगभग 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है जो गोपाल मंदिर पहुंचती है।
यहां भगवान शिव और भगवान विष्णु का मिलन होता है और मान्यता है कि इस दौरान शिव जी भगवान विष्णु को बेल पत्र देते हैं और श्री हरि शिव जी को तुलसी की माला पहनाते हैं। इसी परंपरा के साथ भगवान शिव सृष्टि के बागडोर का दायित्व पुनः भगवान विष्णु को सौंप देते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी से देवउठनी एकादशी तक भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां विश्राम करते हैं और इस दौरान सृष्टि की संपूर्ण बागडोर भगवान शिव के हांथों में ही होती है।
इस साल कब होगा 'हरिहर मिलन'?
यह ऐसी परंपरा है जो हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि जिसे बैकुंठ चतुर्दशी कहा जाता है, उसी दिन मनाया जाता है। हरि और हर का यह मिलन इस बात का प्रतीक माना जाता है कि सृष्टि के कार्यभार के लिए शिव और विष्णु एक दूसरे के पूरक हैं।
शिव और विष्णु अलग अलग होते हुए भी एक ही हैं और एक दूसरे के प्रति मैत्री और आस्था रखते हैं। इस साल यह अद्भुत मिलन आज यानी 22 नवंबर, रविवार मध्यरात्रि को होगा और इसी दिन उज्जैन में बाबा महाकाल अपनी पालकी में सवार होकर गोपाल मंदिर जाएंगे। गोपाल मंदिर में ठीक 12 बजे महाकाल भगवान विष्णु से मिलेंगे और उन्हें सृष्टि संचालन का भार सौंपेंगे।
हरिहर मिलन के बाद कहां जाते हैं महाकाल?
इस अद्भुत मिलन के बाद महाकाल पुनः अपने क्षेत्र में वापस आ जाते हैं और तपस्या में लीन हो जाते हो जाते हैं। इस हरिहर मिलन की परंपरा की सबसे बड़ी खासियत है विष्णु जी का महाकाल को तुलसी की माला पहनाना और विष्णु जी को भगवान शिव द्वारा बेलपत्र की माला अर्पित करना। मान्यता है कि इस हरिहर मिलन की परंपरा के बाद से विष्णु जी संपूर्ण सृष्टि का संचालन पुनः करते हैं और महाकाल कैलाश पर्वत पर तपस्या करते हैं।
वास्तव में हरिहर मिलन की यह परंपरा विष्णु जी और महाकाल के इस अद्भुत मिलन की साक्षी बनती है, जो भक्तों के बीच अलग महत्व रखती है।
यह भी पढ़ें- आखिर उज्जैन में ही क्यों विराजते हैं महाकाल? शिव पुराण की इस कथा में छिपा है बड़ा रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।