आखिर उज्जैन में ही क्यों विराजते हैं महाकाल? शिव पुराण की इस कथा में छिपा है बड़ा रहस्य
आखिर उज्जैन में ही क्यों विराजते हैं महाकाल? शिव पुराण की इस कथा में छिपा है बड़ा रहस्य। जानें क्यों ...और पढ़ें

महाकाल उज्जैन में क्यों विराजते हैं: शिव पुराण की रहस्यमयी कथा । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। इन सभी ज्योतिर्लिंगों में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर की अपनी अलग पहचान है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं। महाकाल को कालों का काल कहा जाता है।
भक्तों का विश्वास है कि उनके दर्शन मात्र से मृत्यु का भय दूर होता है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान शिव ने अपने महाकाल स्वरूप के लिए उज्जैन को ही अपना स्थायी निवास क्यों बनाया? इसके पीछे शिव पुराण में एक बेहद रोचक कथा बताई गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दूषण राक्षस का आतंक
शिव पुराण की कोटिरुद्र संहिता के अनुसार, प्राचीन समय में उज्जैन को अवंतिका नगरी के नाम से जाना जाता था। यह नगरी धर्म, ज्ञान और धार्मिक साधना का प्राचीन काल से ही बड़ा केंद्र रही है। इसी नगरी में दूषण नाम का एक शक्तिशाली राक्षस रहता था। उसने ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था, जिसके कारण उसके अंदर घमंड आ गया था और वो खुद को अजर अमर समझता था।
दूषण ने अपनी शक्ति के घमंड में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। वह यज्ञ, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में बाधा डालने लगा। उसने पूरे क्षेत्र में आतंक फैला दिया और लोगों को भगवान की भक्ति करने से रोकने लगा।
वेदप्रिय ब्राह्मण की शिव भक्ति
अवंतिका नगरी में वेदप्रिय नाम के एक शिव भक्त ब्राह्मण रहते थे। उनके चार पुत्र भी भगवान शिव के परम भक्त थे। जब दूषण राक्षस ने नगर में उत्पात मचाया, तब भी वेदप्रिय और उनके पुत्रों ने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी। वे प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा करते थे। राक्षस ने उन्हें कई बार डराने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी साधना में लगे रहे। उन्हें पूरा विश्वास था कि भगवान शिव अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करेंगे।
धरती से प्रकट हुए भगवान महाकाल
एक दिन दूषण राक्षस अपनी सेना के साथ वेदप्रिय और उनके पुत्रों पर हमला करने पहुंच गया। उसने उन्हें पूजा बंद करने का आदेश दिया। जब भक्तों ने उसकी बात नहीं मानी, तो वह क्रोधित होकर उन पर हमला करने लगा।तभी अचानक धरती में भयंकर गर्जना हुई। जिस स्थान पर शिवलिंग की पूजा हो रही थी, वहां धरती फट गई और भगवान शिव अपने अत्यंत विशाल तथा रौद्र रूप में प्रकट हुए। भगवान शिव का यह रूप अत्यंत शक्तिशाली और भयानक था। उन्होंने अपनी हुंकार से ही दूषण राक्षस और उसकी सेना को भस्म कर दिया। इसके बाद वेदप्रिय और उनके पुत्रों की प्रार्थना पर शिव जी हमेशा के लिए उज्जैन में महाकाल के रूप में विराजमान हो गए।
यह भी पढ़ें- हर परेशानी के लिए अलग चढ़ावा! उधार से लेकर लड़ाई-झगड़ों तक, शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से दूर होगी कौन-सी समस्या?
यह भी पढ़ें- कलयुग का अंत: जब न धर्म बचेगा न इंसानियत, शिव पुराण में दर्ज हैं ये संकेत
आपको बता दें कि उज्जैन में महाकाल की दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। माना गया है यह कि यम की दिशा भी दक्षिण होती है। ऐसा कहा जाता है कि, महाकाल के भक्तों को काल का डर नहीं होता है। इसलिए अब जब भी आप उज्जैन जाएं तो पूरी श्रद्धा के साथ महाकाल के दर्शन करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।