ओवरथिंकिंग से लेकर बढ़ते कर्ज के तनाव तक, शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से कौन-सी मुश्किल कटती है?
शिव पुराण और रुद्र संहिता के अनुसार, शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली हर वस्तु का खास महत्व है, जो ...और पढ़ें

शिवलिंग पर अलग-अलग चीजें अर्पित करने के लाभ (Picture Credits- AI Images)
HighLights
आर्थिक मजबूती के लिए शिवलिंग पर शहद अर्पित करें।
पारिवारिक कलह दूर करने हेतु दूध चढ़ाएं।
कर्ज मुक्ति के लिए गन्ने का रस चढ़ाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव जिन्हें भक्त भोले के रूप में पूजते हैं। आमतौर पर शिव भक्त उन्हें खुश करने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं, लेकिन शिवलिंग पर चढ़ने वाली प्रत्येक चीज का अपना खास महत्व है। शिव पुराण और रुद्र संहिता में अलग-अलग धाराओं और अभिषेक का संबंध जीवन की अलग-अलग इच्छाओं से जोड़कर देखा जाता है।
धार्मिक मत के अनुसार, शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली हर एक चीज एक ही काम नहीं करती हैं। माना जाता है कि शिवलिंग पर अपनी परेशानी के हिसाब से चीजें अर्पित करना विशेष फलदायी माना गया है।
शिव महापुराण के रुद्र संहिता खंड के 14 अध्याय में शिवलिंग पर अर्पित की जाने वाली तमाम चीजों का खास महत्व बताया गया है। व्यक्ति को अपनी समस्या के हिसाब से शिवलिंग पर कौन-सी संबंधित चीजें अर्पित करनी चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में।
शिवलिंग पर समस्या के अनुसार चढ़ाएं ये चीजें
शहद
जीवन में पैसा कमाने या आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए शहद की धारा अर्पित करनी चाहिए। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से आर्थिक तंगी दूर होने के साथ घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बहाल रहती है।
दूध
अगर आपके भी घर में रोजाना का कलह-क्लेश या बिना बात के झगड़े होते रहते हैं, तो प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि, शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मन शांत होता है और मन का संबंध चंद्रमा से है। जिन भी लोगों को ओवरथिंकिंग की समस्या रहती है, उन्हें रोज सुबह कच्चा दूध शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।
शक्कर मिला दूध
लाइफ में कभी भी सही फैसले लेने में दिक्कत आती हो या फिर विचार नकारात्मक तरीके से व्यवहार करें तो रोजाना शिवलिंग पर शक्कर युक्त दूध अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर-परिवार में तनाव का माहौल कम होने के साथ सुख-शांति बनी रहती है।
घी
संतान सुख की चाहत रखते हैं, तो रोजाना शिवलिंग पर घी अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शिवलिंग पर घी अर्पित करने से सभी तरह के दुख दूर होते हैं। इसके अलावा जीवन में सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।
सरसों का तेल
शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। जिन भी लोगों को शत्रु बाधा की समस्या सता रही है या फिर बार-बार बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं तो रोजाना शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाने से व्यक्ति के चारों ओर एक अदृश्य दिव्य रक्षा कवच बन जाता है, जो किसी भी तरह बुरी नजर से व्यक्ति की रक्षा करता है।
गन्ने का रस
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो व्यक्ति कर्ज की समस्या का सामना कर रहा है या फिर कितना भी कमा लें सारा पैसा कर्ज चुकाने में ही चला जाता है, उसे रोजाना गन्ने का रस शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की समस्या खत्म होती है।
जलाभिषेक
शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र आदि चीजों को चढ़ाने से तो भगवान शिव प्रसन्न होते ही हैं, लेकिन सिर्फ जलाभिषेक मात्र से भी शिव कृपा पाई जा सकती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति रोजाना सुबह भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करता है उसका मन शांत होने के साथ नेगेटिव ख्याल दूर होने लगते हैं। व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ चेहरे पर तेज (निखार) आता है।
शिवलिंग पर कुछ भी अर्पित करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
सबसे पहले रोज सुबह भगवान शिव की पूजा करने की आदत डालें। शिवलिंग पर पतली धारा के साथ जलाभिषेक करें। इसके अलावा 'महामृत्युंजय मंत्र', 'रुद्र गायत्री' और 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- भारत का इकलौता मंदिर, जहां भगवान से मन्नत नहीं 'माफी' मांगी जाती है... जानिए 3 टुकड़ों में बंटे शिवलिंग का सच
यह भी पढ़ें- शिवलिंग पर पारिजात चढ़ाने की ये भूल पड़ सकती है भारी, आखिर क्यों बिना धोए ही चढ़ाया जाता है यह दिव्य फूल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।