हरिद्वार का वो चमत्कारी शिवलिंग, जो धीरे-धीरे समा रहा है पाताल में!
हरिद्वार के कनखल में स्थित दारिद्र भंजन महादेव मंदिर एक प्राचीन सिद्धपीठ है, जहां 40 दिनों तक जल चढ़ाने से ...और पढ़ें

कनखल स्थित दारिद्र भंजन महादेव मंदिर (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवों की नगरी हरिद्वार में कनखल जो एक प्राचीन स्थल है, अनादि काल से आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता रहा है। इसी कनखल में गंगा नदी के किनारे कई ऐसे प्राचीन देवालय है जिनका वर्णन धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है।
हरिद्वार का कनखल भगवान शिव का ससुराल माना जाता है जहां कई प्राचीन सिद्धपीठ धार्मिक स्थल है। माना जाता है कि, श्रावण मास के दौरान भगवान शिव परिवार समेत इसी कनखल में निवास करते हैं और यहीं से पृथ्वी का संचालन करते हैं।
इसी कनखल में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर भी जहां कि मान्यता है कि 40 दिनों तक जल चढ़ाने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दारिद्र भंजन महादेव मंदिर का रहस्य
कनखल में गंगा नदी के किनारे स्थित भगवान शिव का दारिद्र भंजन महादेव मंदिर, जिसका वर्णन कई धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां 40 दिनों तक सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से अआरोग्यता की प्राप्ति के साथ सभी तरह के दुखों से छुटकारा मिलता है।
इस मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है। मंदिर के शिवलिंग का जिक्र शिव पुराण और स्कंद पुराण में भी देखने को मिलता है। गंगा किनारे यह चमत्कारी मंदिर भगवान शिव के ससुराल के बेहद करीब है जो भक्तों के दुखों को हरता है।
मंदिर का शिवलिंग धीरे-धीरे पाताल में समा रहा है
दारिद्र भंजन महादेव मंदिर में स्थित स्वयंभू शिवलिंग धीरे-धीरे पाताल यानी जमीन में समा रहा है। धार्मिक ग्रंथों के नियम के विपरित महिलाओं, माताओं और बहनों के जल चढ़ाते हुए शिवलिंग को छूने और कलियुग में पाप बढ़ना इसका मुख्य कारण बताया जाता है।
मंदिर के बारे में बताया जाता है कि, इस पौराणिक सिद्ध पीठ मंदिर दरिद्र भंजन में अगर कोई भक्त 40 दिनों तक शिवलिंग पर एक लोटा जल से शिवलिंग पर अभिषेक करता है, तो उसे समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही यहां भक्त संतान प्राप्ति की मनोकामना के लिए भी आते हैं।
यह भी पढ़ें- 12वां ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर: जानें इस प्राचीन शिव मंदिर का रोचक इतिहास और पौराणिक कथा
यह भी पढ़ें- रहस्यमयी शिव मंदिर: कहीं नाग करते हैं शिवलिंग का स्पर्श, तो कहीं सीढ़ियों से आती है पानी की आवाज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।