विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रहस्यमयी शिव मंदिर: कहीं नाग करते हैं शिवलिंग का स्पर्श, तो कहीं सीढ़ियों से आती है पानी की आवाज

Published: Sat, 22 Aug 2026 11:35 AM (IST)

भारत के पांच रहस्यमयी शिव मंदिर, जहां हर मंदिर की अपनी अनूठी और हैरान कर देने वाली विशेषताएं हैं।

भगवान शिव से जुड़े मंदिर जिनका रहस्य आपको भी हैरान कर देगा

भगवान शिव से जुड़े मंदिर जिनका रहस्य आपको भी हैरान कर देगा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान भोलेनाथ जिन्हें ब्रह्मांड का स्वामी माना जाता है, उनकी महिमा को समझ पाना इतना भी आसान नहीं है। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। शिव मंदिर में जलाभिषेक करने से लेकर कांवड़ यात्रा के जरिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शिव से जुड़े उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने रहस्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

गंगा मंदिर

गढ़मुक्तेश्वर में स्थित है भगवान शिव का प्राचीन गंगा मंदिर जिसकी विशेषता है कि, मंदिर की सीढ़ियों पर पत्थर मारने पर उनमें से पानी में पत्थर फेंकने जैसी आवाज आती है।

मानो ऐसा लगता है कि, मंदिर की सीढ़ियों को मां गंगा छूकर जाती है। मंदिर में मां गंगा की एक आदमकद मूर्ति और चार मुख की दूध के तरह सफेद ब्रह्मा जी की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित है।

धबलेश्वर मंदिर

उड़ीसा के टिटलागढ़ में कुम्हड़ा पहाड़ियों पर स्थित है धबलेश्वर मंदिर जिसका रहस्य आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा। इस मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि, जब बाहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है, तभी भी मंदिर के अंदर ठंडक बनी रहती है।

बताया जाता है कि, गर्मियों के दिनों में मंदिर के अंदर का तापमान 10 डिग्री से भी कम हो जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि, गर्मियों के दिन में भी मंदिर के अंदर कंबल ओढ़ते हैं।

ऐरावतेश्वर मंदिर

तमिलनाडु में स्थित है ऐरावतेश्वर मंदिर जिसका निर्माण 12वीं सदी में चोल राजाओं द्वारा कराया गया था। बता दें कि यह मंदिर काफी अद्भुत है। यहां की सीढ़ियों पर संगीत गूंजता है।

मंदिर की सबसे खास बात है तीन सीढ़ियां जिनपर पैर रखने से संगीत की अलग-अलग ध्वनि सुनाई देने लगती, लेकिन इसके संगीत के पीछे का क्या रहस्य है इसके आज तक कोई भी जान नहीं पाया।

बोधेश्वर महादेव मंदिर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित है बोधेश्वर महादेव मंदिर जिसके बारे में कहा जाता है कि,नेवल नामक राजा को पंचमुखी शिवलिंग, नंदी और नवग्रह स्थापित करने को खुद महादेव ने कहा था। बताया जाता है कि, जब राज्यकर्मी रथ पर शिव, नंदी और नवग्रह लेकर जा रहे थे तभी वह रथ राजधानी में प्रवेश करते ही भूमि में धसने लगा।

इसके बाद तमाम प्रयास के बाद भी रथ बाहर नहीं निकलता। फिर राजा ने उसी स्थान पर सभी प्रतिमाओं की स्थापना करवाई। कहा जाता है कि मंदिर के शिवलिंग के सच्चे मन से स्पर्श करने से भक्तों की बीमारियां दूर हो जाती हैं। यही नहीं भोलेनाथ के पंचमुखी शिवलिंग मंदिर में आधी रात को दर्जनों सांप पंचमुखी शिवलिंग को स्पर्श करने आते हैं। फिर वह सभी जंगलों में लौट जाते हैं।

यह भी पढ़ें- फूल-मिठाई नहीं, भारत के इन अनोखे मंदिरों में मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं रिज्यूम, लौकी और घंटियां

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इस मंदिर में छिपा है कलियुग के अंत का रहस्य, घोड़े का घाव भरते ही होगा कल्कि अवतार!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।