Vaikuntha Chaturdashi 2026: आज होगा 'हरि और हर' का अद्भुत मिलन, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर को मनाई जा रही है, जहां भगवान विष्णु और शिव का अद्भुत मिलन होता है। इस दिन मध्यरात्रि में पूजा करने से मोक्ष और वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है, जिसके लिए शुभ मुहूर्त और विधि बताई गई है।

वैकुंठ चतुर्दशी पर कैसे करें शिव जी और विष्णु जी की पूजा? (Image Source: AI Generated)
HighLights
वैकुंठ चतुर्दशी पर हरि और हर का अद्भुत मिलन।
निशीथकाल पूजा से मोक्ष और वैकुंठ धाम की प्राप्ति।
भगवान विष्णु और शिव की एक साथ पूजा का विधान।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi 2026) का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 23 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा-अर्चना करने का विधान है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने काशी में भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। यही वजह है कि इस दिन दोनों देवताओं का मिलन होता है। मान्यता है कि इस दिन मध्यरात्रि की पूजा करने से साधक को मोक्ष और वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि वैकुंठ चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
वैकुंठ चतुर्दशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Vaikuntha Chaturdashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह पर्व आज यानी 23 नवंबर को मनाया जा रहा है।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर को सुबह 02 बजकर 36 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि समापन: 23 नवंबर को रात 11बजकर 42 मिनट पर
निशीथकाल पूजा मुहूर्त: रात 11 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 35 मिनट तक
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक
रवि योग: सुबह 06 बजकर 50 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक (24 नवंबर)
वैकुंठ चतुर्दशी पूजा विधि
वैकुंठ चतुर्दशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त या निशीथकाल (मध्यरात्रि) में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और महादेव की प्रतिमा स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक कर श्रीहरि को पीला चंदन और शिव जी को भस्म लगाएं। इस दिन भगवान विष्णु को बेलपत्र व कमल के फूल और महादेव को तुलसी दल अर्पित करें। अंत में खीर का भोग लगाकर दीपक जलाएं और आरती करें।
यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2026 : देव दीपावली पर दीपदान से पाएं सुख-समृद्धि और कर्ज मुक्ति, ज्योतिर्विद बता रहे पर्व की विशेषता
यह भी पढ़ें- 25 नवंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू: इस महीने में शंख की पूजा क्यों देती है श्रीकृष्ण के 'पाञ्चजन्य' जैसा फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।