Kartik Purnima 2026 : देव दीपावली पर दीपदान से पाएं सुख-समृद्धि और कर्ज मुक्ति, ज्योतिर्विद बता रहे पर्व की विशेषता
Kartik Purnima 2026 कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर देव दीपावली का पर्व बेहद खास रहेगा। दीपदान से सुख-समृद्धि, वैभव बढ़ता है और कर्ज व जीवन की जटिल समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Kartik Purnima 2026 : कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा, दीपदान होगा।
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को आस्था से मनाया जाएगा देव दीपावली का पर्व
देव दीपावली पर त्रिग्रही संयोग, स्नान-दान के लिए अत्यंत शुभ है कार्तिक पूर्णिमा
दीपदान करने वाले का शौर्य, बल, ज्ञान, धन, आयु, वैभव व धैर्य बढ़ेगा : आचार्य देवेंद्र
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Kartik Purnima 2026 भक्ति, ज्ञान और सद्कर्म की प्रतीक कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला पर्व देव दीपावली बेहद खास रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर की शाम जब संगम और गंगा-यमुना के तट असंख्य दीपों से आलोकित होंगे, तो यह नजारा सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि के वरदान का भी प्रतीक बनेगा।
ज्योतिर्विद बोले- दीपदान करने से वैभव बढ़ता है
कीर्तिका नक्षत्र और त्रिग्रही संयोग के शुभ मेल में होने वाली देव दीपावली के साथ भीष्म पंचक का समापन होगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार दीपदान करने से न केवल वैभव बढ़ता है, बल्कि कर्ज और जीवन की जटिल समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
घाटों, मठों-मंदिरों में देव दीपावली की तैयारी
ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 10.59 बजे लग जाएगी, जो 24 नवंबर मंगलवार की रात 9.08 बजे तक रहेगी। कीर्तिका नक्षत्र के साथ सिंह राशि में मंगल, गुरु और केतु का संचरण होने से त्रिग्रही संयोग बन रहा है। इसमें दीपदान करने वाले का शौर्य, बल, ज्ञान, धन, आयु, वैभव व धैर्य बढ़ेगा। देव दीपावली से भीष्म पंचक समाप्त हो जाएगा। देव दीपावली पर पर्व को लेकर संगम तट सहित शहर के विभिन्न घाटों, मठों और मंदिरों में भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
विष्णु-तुलसी का करें पूजन : आचार्य विद्याकांत
Kartik Purnima 2026 पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। वहीं, पवित्र नदी के तट दीपदान करने से लंबी आयु, धन-वैभव की प्राप्ति होती है। अन्न, नया वस्त्र व यथासंभव अन्य सामाग्री दान करना कल्याणकारी होता है। इंद्रियों पर संयम रखकर दूसरों की निंदा और विवाद करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से व्रत अथवा कराए गए अनुष्ठान का फल नहीं मिलता।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।