विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Magh Mela 2027 : पुलिस अफसरों ने किया भूमिपूजन, सुरक्षित मेला की तैयारी शुरू; 50 से कम आयु के पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:30 PM (IST)

Magh Mela 2027 पुलिस अधिकारियों ने माघ मेला 2027 के कुशल आयोजन के लिए भूमि पूजन किया, जिसके साथ ही सुरक्षित मेले की तैयारियां शुरू हो गईं। मेला क्षेत्र में अस्थायी पुलिस लाइन, थाने और अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे।

Magh Mela 2027  मेला क्षेत्र में भूमि पूजन करते पुलिस अधिकारी। जागरण

Magh Mela 2027 मेला क्षेत्र में भूमि पूजन करते पुलिस अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. मेला क्षेत्र में अस्थायी रिजर्व पुलिस लाइन, थाना, चौकी, अग्निशमन केंद्र, वाच टावर बनाया जाएगा

  2. धीरे-धीरे मेला क्षेत्र में प्रदेश के अलग-अलग जिले से पुलिसकर्मियों की आमद भी शुरू हो जाएगी

  3. दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ की तरह माघ मेला भी श्रद्धालुओं, पर्यटकों को अभिभूत करेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2027 दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ की तरह माघ मेला भी श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, कल्पवासियों और पर्यटकों को अभिभूत करेगा। माघ मेला के कुशल आयोजन को लेकर रविवार दोपहर पुलिस अधिकारियों ने भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सुरक्षित माघ मेले की तैयारी शुरू हो गई है।

मेला क्षेत्र में 50 वर्ष से कम आयु के पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

अब मेला क्षेत्र में अस्थायी रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस थाना, चौकी, अग्निशमन केंद्र बनाने, वाच टावर, सीसीटीवी लगाने सहित दूसरी जरूरतों को बेहतर ढंग से इंतजाम किया जाएगा। धीरे-धीरे मेला क्षेत्र में प्रदेश के अलग-अलग जिले से पुलिसकर्मियों की आमद भी शुरू होगी। यहां तैनाती पाने वाले 50 वर्ष से कम उम्र, शारीरिक रूप से स्वस्थ, शाकाहारी सुरक्षाकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों ने भूमि पूजन किया

रविवार दोपहर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा, विजय ढुल, डीसीपी माघ मेला विवेक चंद्र यादव, एडीसीपी विजय आनंद, एसीपी अरुण पाराशर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारी शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा का ख्याल रखेगी पुलिस

Magh Mela 2027 माघ मेला में भी देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुरक्षा, सुविधा और सेवा का संकल्प लेकर पुलिस बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराएगी। अधिकारियों की ओर से सुरक्षा, भीड़ और यातायात प्रबंधन पर खास जोर देते हुए योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- माघ मेला में रिंग रेल श्रद्धालुओं की राह आसान करेगी, संगम स्नान करके काशी-अयोध्या व चित्रकूट आसानी से पहुंच सकेंगे

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : संगम पर '12 ज्योतिर्लिंगों' के दर्शन होंगे, पहली बार चलेगी ट्वाय ट्रेन, ग्रेविटी राइड का रोमांच भी ले सकेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।