विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेला में चलेगी रिंग रेल, संगम में डुबकी लगाकर श्रद्धालु काशी और अयोध्या व चित्रकूट आसानी से पहुंच सकेंगे

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Nov 2026 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2026 09:00 PM (IST)

रेलवे माघ मेला 2027 के लिए प्रयागराज में 72 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, साथ ही रिंग रेल सेवा भी शुरू करेगा। यह व्यवस्था जनवरी से मार्च तक रहेगी ताकि श्रद्धालु संगम स्नान के बाद अयोध्या, वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकें।

माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 72 स्पेशल ट्रेनें और रिंग रेल सेवा रिंग रेल उपलब्ध कराएगा।

माघ मेला 2027 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 72 स्पेशल ट्रेनें और रिंग रेल सेवा रिंग रेल उपलब्ध कराएगा।

HighLights

  1. माघ मेला 2027 में इस बार रेलवे 72 स्पेशल ट्रेनों का करेगा संचालन

  2. प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या में होगी वृद्धि

राजेंद्र यादव, प्रयागराज। माघ मेला 2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रयागराज रेल मंडल 72 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रेलवे ने जनवरी से छह मार्च तक यह व्यवस्था बनाई है। यही नहीं, संगम स्नान के बाद यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर जाने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रिंग रेल चलाई जाएगी।

अगले वर्ष जनवरी से माघ मेला शुरू हो जाएगा। इसमें लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आएंगे। खासतौर पर प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी के साथ ही पौष व माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी।

दूसरे राज्य व जिले से संगम स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 72 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही इनके ठहराव की भी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था बनाई गई है।

ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, छिवकी, रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग और फाफामऊ से चलेंगी। मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ अनियंत्रित न हो, इसके लिए प्रवेश व निकासी अलग-अलग होगी।

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि माघ मेला के लिए अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो होगा ही रिंग रेल भी चलाई जाएगी। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे हर जरूरी कदम उठा रहा है।

लूप रूट पर चलती हैं रिंग ट्रेनें

रिंग ट्रेनें लूप रूट पर चलती हैं। यानी यह एक स्टेशन से चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए वापस उसी स्टेशन पर लौट आती हैं। इसे माघ, कुंभ और महाकुंभ के दौरान चलाया जाता है। एक तौर पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए ऐसी सेवाएं चलाई जाती हैं।

कलर कोडिंग से होगी यात्री आश्रय स्थलों की पहचान

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए यात्री आश्रय स्थलों की पहचान कलर कोडिंग के माध्यम से होगी। इसके लिए लाल, नीला, पीला, हरा रंग का चयन किया गया है। लाल रंग वाले यात्री आश्रय स्थल पर लखनऊ, वाराणसी, नीला रंग वाले आश्रय स्थल पर मीरजापुर, विंध्याचल, पीडीडीयू, पीला रंग वाले आश्रय स्थल पर मानिकपुर, सतना, झांसी व हरा रंग वाले आश्रय स्थल पर फतेहपुर व कानपुर की ओर जाने वाले यात्री रुकेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली व मुंबई और बिहार के लिए रेलवे ने चलाई 10 विशेष ट्रेन, प्रयागराज से होकर जाएंगी; यात्रियों को होगी सुविधा 

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : संगम पर '12 ज्योतिर्लिंगों' के दर्शन होंगे, पहली बार चलेगी ट्वाय ट्रेन, ग्रेविटी राइड का रोमांच भी ले सकेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।