विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली व मुंबई और बिहार के लिए रेलवे ने चलाई 10 विशेष ट्रेन, प्रयागराज से होकर जाएंगी; यात्रियों को होगी सुविधा 

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Nov 2026 08:30 PM (IST)

त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई और बिहार के लिए 10 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

दिल्ली, मुंबई और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर जाएंगी।

दिल्ली, मुंबई और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज होकर जाएंगी।

HighLights

  1. त्योहार के बाद यात्रियों की बढ़ी भीड़ तो रेलवे ने उठाए कदम

  2. यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। त्योहारों के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 10 और विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेनें दिल्ली, मुंबई और बिहार के लिए चलाई जाएंगी। रविवार सुबह से 27 नवंबर के बीच इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तिथियों में एक-एक फेरे के लिए होगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों को चलाया है

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को चलाया गया है, उसमें ट्रेन नंबर 05214 हडपसर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 23 नवंबर को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 8.40 बजे पहुंचेगी। रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली ट्रेन नंबर 05563 विशेष ट्रेन 22 नवंबर को प्रयागराज छिवकी पर सुबह 7.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05564 वापसी में 24 नवंबर को दोपहर 3.20 बजे छिवकी आएगी। ट्रेन नंबर 05211 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 22 नवंबर को प्रयागराज जंक्शन पर रात 10.55 बजे पहुंचेगी।

23 नवंबर को सुबह प्रयागराज जंक्शन आएगी

वापसी में 05212 ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 5.20 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 05217 ट्रेन 23 नवंबर को प्रयागराज छिवकी पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05218 ट्रेन 25 नवंबर को दोपहर 2.10 बजे छिवकी आएगी। छपरा से उधना जाने वाली 05115 विशेष ट्रेन 24 नवंबर को प्रयागराज छिवकी पर सुबह 6.50 बजे पहुंचेगी।

26 नवंबर की सुबह पहुंचेगी छिवकी

वापसी में 05116 ट्रेन 26 नवंबर को सुबह 8.10 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। इसी प्रकार छपरा-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन नंबर 05185 प्रयागराज रामबाग पर 25 नवंबर को सुबह 4.35 और सूबेदारगंज स्टेशन पर 5.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05186 ट्रेन 27 नवंबर को सूबेदारगंज पर शाम 4.50 बजे और प्रयागराज रामबाग पर शाम 5.45 बजे आएगी।

बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के बढ़े छह अतिरिक्त फेरे

बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के छह अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन नंबर 04131 प्रत्येक रविवार 22 नवंबर से 27 दिसंबर तक कानपुर से शाम 4.30 बजे रवाना होगी और रात 8.20 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04132 प्रत्येक बुधवार 25 नवंबर से 30 दिसंबर तक बेंगलुरु से सुबह 7.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार रात 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज छिवकी से गुजरेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत; इस रूट पर कई के फेरे भी बढ़े

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 30 नवंबर से शुरू होंगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।