विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज छिवकी से गुजरेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत; इस रूट पर कई के फेरे भी बढ़े

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Nov 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से बिहार के जयनगर के लिए दो नई विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। ये ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 

छिवकी होकर बिहार जाने वाली दो विशेष ट्रेनें गुजरेंगी।

छिवकी होकर बिहार जाने वाली दो विशेष ट्रेनें गुजरेंगी।

HighLights

  1. त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने उठाया कदम

  2. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। त्योहारों के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बनी हुई है। जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक भरे हुए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। नो रूम की स्थिति है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। उधना से जयनगर के बीच दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। दोनों ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन होकर गुजरेंगी।

सुबह 11.50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी

ट्रेन संख्या 09073 उधना-जयनगर विशेष ट्रेन 22 नवंबर को उधना से सुबह 11.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 11.50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09074 जयनगर-उधना विशेष ट्रेन 24 नवंबर को जयनगर से सुबह नौ बजे चलेगी। यह 25 नवंबर को रात 12.34 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

उधना-जयनगर विशेष ट्रेन 22 नवंबर से चलेगी 

इसी तरह ट्रेन नंबर 09071 उधना-जयनगर विशेष ट्रेन 22 नवंबर को दोपहर एक बजे उधना से रवाना होगी। यह 23 नवंबर को दोपहर 2.50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09072 जयनगर-उधना विशेष ट्रेन 24 नवंबर को जयनगर से सुबह 11.30 बजे चलेगी और 25 नवंबर को सुबह 4.25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए 

नवंबर में यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए कई अन्य विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए हैं। इसमें उधना-मधुबनी, उधना-जयनगर और उधना-हसनपुर रोड विशेष ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही उधना-मधुबनी के बीच एक अन्य विशेष ट्रेन भी चलेगी। उधना-मधुबनी ट्रेन 20, 25 और 27 नवंबर को रवाना होगी, जबकि वापसी में 22, 27 और 29 नवंबर को संचालित होगी। उधना-हसनपुर रोड विशेष ट्रेन 21 और 28 नवंबर को चलेगी।

अन्य रूटों पर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दानापुर-बेंगलुरु कैंट, नागपुर-छपरा, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा समेत विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें कई ट्रेनें प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी और इनका ठहराव यहां किया गया है। ट्रेन नंबर 03245 दानापुर-बेंगलुरु कैंट स्पेशल, ट्रेन नंबर 01221 नागपुर-छपरा, 01094 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 01019 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा स्पेशल शामिल हैं।

प्रयागराज मंडल में ट्रेन परिचालन 2.8 प्रतिशत बढ़ा

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में वर्ष 2026 के दौरान ट्रेन परिचालन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल से 19 नवंबर तक मंडल से कुल 23,730 ट्रेनों का प्रारंभिक संचालन हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 23,087 ट्रेनें चलाई गई थीं। इस तरह 643 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन हुआ और लगभग 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रतिदिन ट्रेनों के प्रारंभिक संचालन का औसत 99 से बढ़कर 102 हो गया है।

आन डिमांड ट्रेनों के संचालन में भी वृद्धि 

मंडल में आन डिमांड ट्रेनों के संचालन में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में इस अवधि के दौरान 844 ट्रेन आन डिमांड ट्रेनें शुरू की गई थीं, जबकि 2026 में इनकी संख्या बढ़कर 1493 हो गई। यानी 649 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन हुआ। इस तरह लगभग 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका दैनिक औसत चार से बढ़कर छह हो गया। प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन आन डिमांड ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। एक से 19 नवंबर तक 1687 ट्रेनें यहां से गुजरीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1511 थी। दैनिक औसत 80 से बढ़कर 89 हो गया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और किफायती ठिकाना, 69 करोड़ से बनेंगे बहुमंजिला दो नए हॉस्टल

यह भी पढ़ें- 'अशोक सिंहल सेतु' के नाम से जाना जाएगा प्रयागराज का सिक्स लेन पुल, 25 से 30 नवंबर तक ब्रिज के एक लेन से हो सकेगा आवागमन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।