इलाहाबाद विश्वविद्यालय: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 30 नवंबर से शुरू होंगी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 30 नवंबर से 22 दिसंबर तक तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभिन्न सेमेस्टर शामिल हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
22 दिसंबर तक तीन पालियों में होंगी परीक्षाएं, BSC प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ दिसंबर से
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न व्यावसायिक (प्रोफेशनल) पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम एवं सप्तम) की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन मुख्य रूप से तीन पालियों सुबह 8:30 से 11:30 बजे, सुबह 11:00 से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे में या जाएगा।
बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 21 दिसंबर तक होंगी। तृतीय सेमेस्टर (नया व पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक तथा पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। एमसीए प्रथम सेमेस्टर (नया पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं नौ से 21 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेंगी।
पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए (डेटा साइंस) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 14 दिसंबर, तृतीय सेमेस्टर की 30 नवंबर से 10 दिसंबर, पंचम सेमेस्टर की एक से 11 दिसंबर तथा सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से नौ दिसंबर तक होंगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 19 दिसंबर तक तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी।
एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ दिसंबर से होंगी। बीएबीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से होंगी। बीवाक (फैशन डिजाइन एंड व साफ्टवेयर टेक्नोलाजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से, तृतीय की 15 से, और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 से होंगी।
एमवोकप्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से, बीवाक (फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलाजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 16 दिसंबर, तृतीय की 30 नवंबर से 8 दिसंबर और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 11 दिसंबर तक आयोजित होंगी। इसके अलावा बीएफए और बीए (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी) के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से शुरू होंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।