विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड: कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की त्रुटियों के संशोधन का मौका, छात्र-छात्राओं को राहत मिली

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 21 Nov 2026 03:08 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का अंतिम अवसर दिया है। छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक अपने शैक्षिक विवरणों में सुधार कर सकते हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की त्रुटियों के संशोधन का मौका 30 नवंबर तक दिया है।

यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की त्रुटियों के संशोधन का मौका 30 नवंबर तक दिया है।

HighLights

  1. 30 नवंबर तक शैक्षिक विवरण में हुई गलती सुधारने का मौका मिला

  2. संबंधित प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन कर अपडेट कर सकते हैं

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 (परीक्षा वर्ष 2028) के लिए कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में विद्यालय स्तर से छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरण में हुई गलती को सुधारने का मौका दिया है। सभी शैक्षिक विवरणों जैसे विषय/वर्ग, छात्र के नाम, माता/पिता के नाम, लिंग, माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि, फोटो आदि को ठीक किया जा सकेगा।

कक्षा-11 के पंजीकरण में हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक आदि के संशोधन तथा छात्र/छात्राओं के विवरण को नियमानुसार डिलीट / रिस्टोर करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक का समय है। परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in अंतिम तिथि तक रात 12 बजे तक क्रियाशील रहेगी।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की गलतियों को संबंधित प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन कर अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद किसी तरह के संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UPESSC प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 110 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन; एक पद का नतीजा घोषित नहीं

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और किफायती ठिकाना, 69 करोड़ से बनेंगे बहुमंजिला दो नए हॉस्टल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।