25 नवंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू: इस महीने में शंख की पूजा क्यों देती है श्रीकृष्ण के 'पाञ्चजन्य' जैसा फल
मार्गशीर्ष माह 25 नवंबर से शुरू हो रहा है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इस पवित्र माह में शंख की पूजा करने से श्रीकृष्ण के पाञ्चजन्य शंख के पूजन जैसा फल मिलता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

घर में शंख को रखने के नियम (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह (Margashirsha month 2026) का विशेष महत्व है। इस माह को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस महीने को अपना स्वरूप बताया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस पवित्र माह की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं, इसका समापन 23 दिसंबर को होगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य 'पाञ्चजन्य' शंख के पूजन के समान फल प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा एवं सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में शंख की पूजा का क्या महत्व है और इसे घर में रखने के क्या नियम हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं।
पाञ्चजन्य शंख का महत्व
मार्गशीर्ष माह को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना गया है। इसी वजह से इस पवित्र माह में शंख की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह के दौरान विधिपूर्वक शंख की साधना करने से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य 'पाञ्चजन्य' शंख के पूजन जैसा पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही भक्त को सभी तीर्थों में स्नान का फल मिलता है।
क्यों खास है पाञ्चजन्य शंख?
प्राचीन ग्रंथों में 'पाञ्चजन्य शंख' का वर्णन देखने को मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान पाञ्चजन्य शंख की उत्पत्ति हुई थी। समुद्र मंथन से निकले 14 अनमोल रत्नों में पाञ्चजन्य शंख छठे स्थान पर था। इस शंख को जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने धारण किया था। यही शंख द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के पास भी रहा।
घर में शंख को रखने के नियम
घर में शंख को रखना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन इसको घर में रखने के कुछ विशेष नियम हैं। ऐसा माना जाता है कि शंख को सही दिशा में रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शंख को सदैव भगवान विष्णु की प्रतिमा के दाईं ओर रखना चाहिए। इस शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे किसी थाली या चौकी पर कपड़ा बिछाकर रखें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूजा में बजाने वाला शंख और अभिषेक करने वाला शंख अलग-अलग होना चाहिए। पूजा घर में रखे दक्षिणावर्ती शंख में थोड़ा जल भरकर रखें, जबकि बजाने वाले शंख को धोकर और सुखाकर ही रखें। पूजा के दौरान शंख को जरूर बजाना चाहिए। मान्यता है कि शंख को बजाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
यह भी पढ़ें- भूल न जाना! मार्गशीर्ष में आ रही हैं 2 खास एकादशी, अभी नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- मार्गशीर्ष 2026: इस पूरे महीने करें ये 5 खास काम, हो जाएंगे श्री कृष्ण के इस स्वरूप के दर्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।