विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूल न जाना! मार्गशीर्ष में आ रही हैं 2 खास एकादशी, अभी नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:52 AM (IST)

श्रीकृष्ण के प्रिय मार्गशीर्ष माह में 4 दिसंबर को उत्पन्ना और 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का महाव्रत रखा जाएगा। व्रत-पारण में कोई चूक न हो, इसलिए पूजा का सही मुहूर्त जरूर नोट कर लें और श्रीहरि का आशीर्वाद पाएं।

मार्गशीर्ष माह 2026 में कब-कब है एकादशी? (Picture Credit- AI Generated)

मार्गशीर्ष माह 2026 में कब-कब है एकादशी? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मार्गशीर्ष माह में दो महत्वपूर्ण एकादशियों की तिथियां जानें।

  2. उत्पन्ना एकादशी 4 दिसंबर, मोक्षदा एकादशी 20 दिसंबर को।

  3. विष्णु कृपा हेतु तुलसी और पीले भोग के उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। मार्गशीर्ष हिंदू पंचांग का नौवां और बेहद पवित्र महीना है। इसे साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप माना जाता है। इस माह में पड़ने वाली एकादशियों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत करने से व्रत साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मार्गशीर्ष माह में कब कौन-सी एकादशी मनाई जाएगी।

उत्पन्ना एकादशी 2026 डेट और टाइम (Utpanna Ekadashi 2026 Date And Time)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 03 दिसंबर को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 04 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है, इसलिए 04 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी।

उत्पन्ना एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Utpanna Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है। 05 दिसंबर को पारण करने का समय सुबह 06 बजकर 59 मिनट से 09 बजकर 04 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय व्रत का पारण किया जा सकता है।

मोक्षदा एकादशी 2026 डेट और टाइम (Mokshada Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 19 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 20 दिसम्बर को रात 08 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मोक्षदा एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Mokshada Ekadashi 2026 Vrat Paran Time)

इस व्रत का पारण 21 दिसंबर को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का समय सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक है। व्रत पारण करने से पहले मंदिर में या गरीब लोगों को अन्न, धन आदि चीजों का दान करें।

एकादशी के उपाय

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए 11 परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को एकादशी के दिन करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ फल प्राप्त होता है।

एकादशी की पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले फल और पीली मिठाई का भोग लगाएं। उनके हर भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें। इसके बाद प्रसाद का वितरण लोगों में करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- 4 महीने बाद आज जाग रहे हैं श्री हरि: देवउठनी एकादशी पर शाम ढलते ही करें ये 3 काम, खुलने लगेंगे बंद रास्ते

यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2026: शंख और घंटी से ही क्यों जागते हैं विष्णु जी? रहस्य जानकर आप भी बोलेंगे 'जय श्रीहरि'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।