4 महीने बाद आज जाग रहे हैं श्री हरि: देवउठनी एकादशी पर शाम ढलते ही करें ये 3 काम, खुलने लगेंगे बंद रास्ते
देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री हरि के जागने के साथ मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस दिन पैसों की तंगी, शादी में देरी या कलह-क्लेश दूर करने के लिए तुलसी को लाल चुनरी, मुख्य द्वार पर घी का दीपक और परिवार के साथ शंख बजाने जैसे तीन उपाय करने चाहिए।

देवउठनी एकादशी पर 3 सबसे खास उपाय
HighLights
तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करने से सुख-समृद्धि।
मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से लक्ष्मी का वास।
परिवार के साथ शंख या घंटी बजाने से कलह दूर।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री हरि 4 महीने के लंबी योग निद्रा के बाद जागते हैं और एक बार फिर से शादी-ब्याह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी जैसे नामों से भी जानते हैं।
जिन भी लोगों के जीवन में पैसों की तंगी, शादी में देरी या घर में आए दिन कलह-क्लेश का माहौल रहता है, उन्हें देवउठनी एकादशी के मौके पर ये तीन काम जरूर करने चाहिए। देवउठनी एकादशी से ही रुके हुए काम फिर से होने लगते हैं।
देवउठनी एकादशी पर तीन काम जरूर करें
1. तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं
आज देवउठनी एकादशी के मौके पर घर में जिस भी किसी की शादी में देरी या बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है, उनके नाम से तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि, तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि, सकरात्मकता और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह भी किया जाता है। इस दिन तुलसी विवाह व पूजा से जुड़े कार्य करने पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
2. मुख्य द्वार पर घी का दीपक
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, देवउठनी एकादशी की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आज शाम होने पर घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर एक-एक दीया जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और धन से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।
3. परिवार के साथ शंख या घंटी बजाएं
देवउठनी एकादशी के मौके पर शाम को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पूरे परिवार के साथ करें। इसके अलावा साथ में बैठकर शंख या घंटी बजाएं और बोले, 'उठो देव, बैठो देव'।
इस उपाय को करने से घर का भारीपन और झगड़े दूर होते हैं। सबसे जरूरी बात देवउठनी एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा तुलसी के पत्ते भी तोड़ने से बचें। तुलसी को एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें।
यह भी पढ़ें- आज योगनिद्रा से जागेंगे श्रीहरि! देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और आरती तक यहां जानें सबकुछ
यह भी पढ़ें- 20 नवंबर से फिर गूंजेगी शहनाई, इस साल शादी के लिए बचे हैं सिर्फ 16 दिन; 2027 तोड़ेगा 26 साल का रिकॉर्ड!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।