विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगनिद्रा से कैसे जागते हैं भगवान विष्णु? शंख और घंटी बजाने का ये अनोखा रहस्य जानकर कहेंगे- 'जय श्रीहरि'

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM (IST)

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं, जिससे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस ...और पढ़ें

4 महीने की योगनिद्रा से जल्द जागेंगे श्रीहरि (Picture Credit- AI Generated)

4 महीने की योगनिद्रा से जल्द जागेंगे श्रीहरि (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं।

  2. शंख-घंटी की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

  3. विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने की लंबी योगनिद्रा के बाद जागते हैं और इसी दिन चतुर्मास का समापन होता है। इसलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है।

देवउठनी एकादशी से विवाह और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस पावन रात को घरों और मंदिरों में शंख, घंटियां, थाली और सूप बजाकर भगवान विष्णु को जगाने की अनोखी और सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है। इसे जानकर आपके मन में भी यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि भगवान विष्णु को शंख, घंटियां, थाली और सूप बजाकर क्यों उठाया जाता है और इसके पीछे क्या वजह है। आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

शंख और घंटियों से क्यों जगाते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करने चले जाते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालते हैं। 4 महीने बाद जब विष्णु जी के जागने का समय होता है, तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर उन्हें निद्रा से जगाने लिए मंगल ध्वनि की जाती है।

शास्त्रों के अनुसार, शंख और घंटी की ध्वनि को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शंख और घंटी की ध्वनि घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में फलदायी साबित होती है। इसलिए भगवान विष्णु को योग निद्रा से जगाने के लिए शंख और घंटी बजाई जाती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को जगाने के लिए शंख और घंटी बजाने की यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। प्रभु के जागने के बाद से ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को योगनिद्रा से कैसे उठाएं?

  • शाम को पूजा स्थल पर गन्ने से मंडप बनाएं और उसके बीच में भगवान विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उन्हें शकरकंद, सिंघाड़ा, मिठाई और विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें। सामने घी का दीपक जलाएं।
  • रात के समय शंख, घंटी, सूप या थाली बजाकर मधुर ध्वनि से भगवान विष्णु को जगाएं।
  • इसके बाद भगवान को फल, मिठाई, पूरी-सब्जी आदि चीजों का भोग लगाएं और अंत में लोगों के बीच प्रसाद बांटें।

यह भी पढ़ें- शहनाइयों की गूंज और चातुर्मास का समापन: नवंबर में कब हैं 'रमा' और 'देवउठनी' एकादशी? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।