विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ कैलेंडर का महीना नहीं, श्रीकृष्ण का स्वरूप है मार्गशीर्ष माह; जानें कब से हो रहा शुरू और क्यों है खास?

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

मार्गशीर्ष माह 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 23 दिसंबर को समाप्त होगा। यह भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है ...और पढ़ें

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है मार्गशीर्ष माह (Picture Credit: AI Generated)

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है मार्गशीर्ष माह (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष (Margashirsha 2026) होता है। इस माह को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह महीना स्वयं भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।

इस माह में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। इससे साधक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष का महीना, महत्व और नियम के बारे में।

कब से शुरू होगा मार्गशीर्ष 2026 का महीना? (Margashirsha Month 2026 Start Date)

पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं, इसका समापन 23 दिसंबर को होगा।

मार्गशीर्ष माह का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पवित्र माह में पवित्र नदी में स्नान, दान और दीपदान करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही साधक के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। इसके अलावा इस माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी वजह से इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गीता जयंती मनाई जाती है।

मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ शंख की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि शंख पूजन करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

मार्गशीर्ष माह के नियम

  • मार्गशीर्ष माह में रोजाना पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो, तो घर पर ही नहाने वाले जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • इसके अलावा रोजाना गीता का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक गीता का पाठ करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।
  • सुबह और शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण को अर्पित करें। मान्यता है कि तुलसी पूजन और भोग में तुलसी के पत्ते शामिल करने से प्रभु भोग को स्वीकार करते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं।
  • मार्गशीर्ष माह में मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करना चाहिए। इससे साधक को जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब मनाई जाएगी देव दीपावली? नोट कर लें सही डेट और प्रदोष काल में दीपदान का सबसे सटीक मुहूर्त

यह भी पढ़ें- 4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु; देवउठनी एकादशी पर तुलसी के ये उपाय खोलेंगे किस्मत के द्वार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।