23 या 24 नवंबर, कब मनाई जाएगी देव दीपावली? नोट कर लें सही डेट और प्रदोष काल में दीपदान का सबसे सटीक मुहूर्त
हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व 24 ...और पढ़ें

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी देव दीपावली (Picture Credits- AI Images)
HighLights
देव दीपावली 2026 कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को
प्रदोषकाल मुहूर्त शाम 05:08 से 07:47 बजे तक
पवित्र स्नान, दीपदान से सुख-समृद्धि और पाप नाश
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देव दीपावली (Dev Deepawali 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व को हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्वयं देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरकर काशी के गंगा घाटों पर दीवाली मनाते हैं।
इस दौरान काशी के घाटों पर बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। देव दीपावली के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने का अत्यधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों को करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि देव दीपावली किस दिन मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
देव दीपावली 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Dev Deepawali 2026 Date and Shubh Muhurat)
कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट पर
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 नवंबर को रात 08 बजकर 23 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त: शाम 05 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
निशीथ मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक
देव दीपावली का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में देव दीपावली का दिन बेहद खास माना जाता है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और 'दीपदान' करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन दीप जलाने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है और व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा, देव दीपावली के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर या गरीब लोगों को दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
जरूर करें ये उपाय
- अगर आप घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो देव दीपावली के दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। अगर आप कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें: देव दीवाली से गंगा स्नान तक: जानिए नवंबर 2026 में कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसकी पूजा विधि
यह भी पढ़ें- योगनिद्रा से कैसे जागते हैं भगवान विष्णु? शंख और घंटी बजाने का ये अनोखा रहस्य जानकर कहेंगे- 'जय श्रीहरि'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।