विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 नवंबर का पंचांग: वैकुंठ चतुर्दशी पर भरणी नक्षत्र और वरीयान योग का दुर्लभ संयोग, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी है, जो भरणी नक्षत्र और वरीयान योग के दुर्लभ संयोग के साथ आ रही है। इस पावन दिन भगवान विष्णु और शिव की एक साथ पूजा का विशेष महत्व है, जिसमें निशीथकाल पूजा का विधान है।

Aaj ka Panchang 23 November 2026: वैकुंठ चतुर्दशी पर होती है शिव जी और विष्णु जी की पूजा

Aaj ka Panchang 23 November 2026: वैकुंठ चतुर्दशी पर होती है शिव जी और विष्णु जी की पूजा 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पावन वैकुंठ चतुर्दशी है। यह एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ दिन है, जब भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। आज भरणी नक्षत्र और वरीयान योग का विशेष संयोग भी बन रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले आने वाली इस तिथि पर निशीथकाल पूजा का विशेष विधान है। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त राहुकाल (Aaj ka Panchang 23 November 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल पक्ष चतुर्दशी
मास: कार्ति
दिन: सोमवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी – रात्रि 11 बजकर 42 मिनट तक, फिर पूर्णिमा तिथि
योग: वरीयान – सायं 07 बजकर 58 मिनट तक, फिर परिघ
करण: गरज – दोपहर 01 बजकर 13 बजे तक
करण: वणिज – रात्रि 11 बजकर 42 बजे तक, फिर विष्टि (भद्रा)

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 50 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 25 मिनट
चंद्रोदय का समय: सायं 04 बजकर 11 मिनट
चंद्रास्त का समय: अगले दिन प्रातः 06 बजकर 18 मिनट (24 नवंबर)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
अमृत काल: रात्रि 09 बजकर 40 मिनट से रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 08 बजकर 09 मिनट से प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 48 बमिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव भरणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
भरणी नक्षत्र: अगले दिन तड़के 02 बजकर 02 बजे (24 नवंबर) तक, फिर कृत्तिका
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: यमराज (न्याय के देवता)
प्रतीक: योनि (सृजन का आधार)
सामान्य विशेषताएं: जिम्मेदार, रक्षक, सिद्धांतों के पक्के, गंभीर, अनुशासित, मेहनती, सत्यवादी, बुराइयों से लड़ने वाले और नियंत्रण रखने वाले।

वैकुंठ चतुर्दशी

वैकुंठ चतुर्दशी तिथि: 23 नवंबर, सोमवार, 2026
वैकुंठ चतुर्दशी निशीथकाल: 23 नवंबर, रात 11 बजकर 41 मिनट से 24 नवंबर, तड़के 12 बजकर 35 मिनट तक
अवधि: 00 घंटे 54 मिनट
हिंदू पंचांग में वैकुंठ चतुर्दशी का एक अत्यंत पावन स्थान है। यह विशेष दिन कार्तिक पूर्णिमा से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। देखा जाए तो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान विष्णु और भगवान शिव के भक्तों के लिए समान रूप से पूजनीय मानी गई है।
इसका मुख्य कारण यह है कि इस पावन अवसर पर दोनों आराध्य देवों की पूजा एक साथ की जाती है। सामान्य दिनों में यह संयोग बहुत ही दुर्लभ होता है कि भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन एक ही दिन एक साथ संपन्न हो।

यह भी पढ़ें- रास पूर्णिमा के दिन राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें यह एक काम, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब है कार्तिक पूर्णिमा? दूर करें कन्फ्यूजन, डायरी में नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व

यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।