23 या 24 नवंबर, कब है कार्तिक पूर्णिमा? दूर करें कन्फ्यूजन, डायरी में नोट करें शुभ मुहूर्त और महत्व
कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है और दीपदान ...और पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की परंपरा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।
दीपदान और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व।
भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था इस दिन।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और इनमें से खास मानी जाती है कार्तिक महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि, जिसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस पूर्णिमा के दिन को ही देव दीवाली के नाम से भी जाना जाता है।
पौराणिक कथाओं की मानें तो, इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था और देवताओं को असुरों से मुक्ति दिलाई थी। उनकी इसी विजय को सभी देवताओं ने काशी में दीपदान करके मनाया था। उसी समय से कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और बढ़ गया।
आज भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी और तालाबों के आस-पास दीपदान करने और पवित्र नदी में स्नान करने का विधान है। आइए आपको बताते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व क्या है?
कार्तिक पूर्णिमा 2026 कब है?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस साल 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी।
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 23 नवंबर , रात्रि 11:42 बजे से
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि समापन- 24 नवंबर, रात्रि 08:23 बजे तक
- इस दिन पूजा और दीपदान करना शुभ माना जाता है, इससे विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है।
कार्तिक पूर्णिमा पूजा शुभ मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान से लेकर पूजा के लिए कुछ विशेष मुहूर्त मूल रहे हैं। आइए जानें उनके बारे में-
- इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त: 24 नवंबर, प्रातः 05:03 बजे से प्रातः 05:57 तक
- कार्तिक पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त- 24 नवंबर, शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक
- चंद्रोदय का समय- 24 नवंबर, शाम 05:01 बजे।
यदि आप भी यहां बताए मुहूर्त में पूजा करने के साथ चंद्रमा के दर्शन करेंगे, तो आपके जीवन से सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
हिंदू धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि की तरह कार्तिक पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है और इस दिन दीपदान करना भी बहुत शुभ होता है। अगर आप इस दिन घर के अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाते हैं और उन्हें श्रद्धा से रखकर पूजा करते हैं, तो इसका फल आपके जीवन में अवश्य दिखाई देता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इस दिन तुलसी की पूजा करना भी विशेष रूप से फलदायी होता है और इससे विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन स्थानों पर करें दीपदान?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको घर के लुक विशेष स्थानों पर दीपदान जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप घर के मुख्य द्वार पर सबसे पहले दीपक जलाएं।
उसके बाद आप घर के पूजा वाले स्थान पर दीपक जलाएं। इस दिन किसी नदी या तालाब के पास भी दीपदान करना शुभ होता है और इससे सभी पापों से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने के साथ दीपदान करने को बेहद फलदायी माना जाता है। यह ईश्वर का आशीर्वाद पाने का एक अच्छा उपाय भी होता है।
अगर आप भी कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान और करना चाहते हैं, तो यहां बताए शुभ मुहूर्त के अनुसार ही करें।
यह भी पढ़ें- शिव के त्रिपुरासुर वध से विष्णु के मत्स्य अवतार तक, चार पौराणिक घटनाएं बनाती हैं कार्तिक पूर्णिमा को खास
यह भी पढ़ें- देव दीवाली से गंगा स्नान तक: जानिए नवंबर 2026 में कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसकी पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।