विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्रिपुरासुर वध से मत्स्य अवतार तक, कार्तिक पूर्णिमा पर घटी थीं ये 4 घटनाएं; पौराणिक कथाओं में छुपे हैं रहस्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:30 PM (IST)

कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है, जिसे देव दीवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा पर घटी थीं ये प्रमुख घटनाएं (Picture Credit: AI Generated)

कार्तिक पूर्णिमा पर घटी थीं ये प्रमुख घटनाएं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।

  2. भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था।

  3. गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस मनाया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे बड़ी पूर्णिमा तिथियों में से एक माना जाता है। यह दीवाली के ठीक 15 दिनों के बाद मनाई जाती है। इसे देव दीवाली के नाम से भी जाना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन समस्त देवतागण काशी नगरी में आते हैं और दीवाली मनाते हैं। इसी वजह से काशी समेत अन्य स्थानों पर इस दिन दीपदान किया जाता है।

इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है, लेकिन आपमें से शायद कई लोग नहीं जानते होंगे कि कार्तिक पूर्णिमा पर इसके अलावा कुछ अन्य घटनाएं भी घटी थीं। आइए आपको बताते हैं इस पर्व से जुड़ी कुछ अन्य कहानियां।

भगवान शिव ने किया था त्रिपुरासुर का वध

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव की त्रिपुरासुर राक्षस पर विजय के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव ने जब इस राक्षस पर विजय पाई तब इस विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने उनकी स्तुति की और भगवान विष्णु ने उन्हें ‘त्रिपुरारी’ नाम दिया।

इस दिन के पीछे एक कथा यह भी प्रचलित है कहा जाता है कि प्रदोष काल में महादेव ने अर्धनारीश्वर रूप धारण करके त्रिपुरासुर का वध किया था और तभी से काशी में इसी दिन देव दीवाली मनाई जाने लगी। आज भी देव दीवाली के दिन कई स्थानों पर दीपदान की परंपरा है।

भगवान विष्णु ने धारण किया मत्स्य अवतार

कार्तिक पूर्णिमा की कथाओं में एक और कथा यह प्रचलित है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार जिसे मत्स्य अवतार कहा जाता है, धारण किया था। पद्मपुराण के उत्तर खंड में बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था।

इसका कारण यह था कि प्रलय से पूरी सृष्टि जल मग्न हो गई थी और उस समय जान कल्याण की रक्षा के लिए विष्णु जी ने मत्स्य अवतार लिया। मान्यता यह भी है कि पूरे कार्तिक के महीने में आज भी विष्णु जी मत्स्य रूप में जल में निवास करते हैं।

सिखों के गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस

कार्तिक पूर्णिमा का दिन सिख धर्म के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और इस दिन को गुरू नानक देव जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था और उनके सम्मान में आज भी गुरुद्वारों में इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। 

पांडवों ने पूर्वजों की मुक्ति के लिए किया था गंगा स्नान

कार्तिक पूर्णिमा की एक अन्य कथा के अनुसार महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद पांडवों ने अपने कई परिजनों को खो दिया था और वो उनकी मुक्ति की चिंता में परेशान थे। उस समेत श्री कृष्ण ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कई उपाय बताए जिसमें एक था पवित्र गंगा नदी में स्नान करना।

उस समय कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गढ़ मुक्तेश्वर में पांडवों ने गंगा स्नान करके पूर्वजों एक लिए तर्पण और दीपदान किया। उसी समय से आज भी गढ़ मुक्तेश्वर में इस दिन दीपदान की परंपरा है।

ये ऐसी कुछ घटनाएं हैं, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही घटित हुई थीं और इन्हीं की वजह से कार्तिक पूर्णिमा के पर्व का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- 23 या 24 नवंबर, कब मनाई जाएगी देव दीपावली? नोट कर लें सही डेट और प्रदोष काल में दीपदान का सबसे सटीक मुहूर्त

यह भी पढ़ें- देव दीवाली से गंगा स्नान तक: जानिए नवंबर 2026 में कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसकी पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।