November Vivah Muhurat 2025: किस दिन है तुलसी विवाह? नवंबर में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि (November Vivah Muhurat 2025) पर त्रिपुष्कर योग समेत कई शुभ और मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में तुलसी नारायण जी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन की हर परेशानी दूर होगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक महीने का बेहद खास महत्व होता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से सभी प्रकार के शुभ काम किए जाते हैं। वहीं, तुलसी विवाह से विवाह मुहूर्त का शंखनाद होता है। आसान शब्दों में कहें तो तुलसी विवाह तिथि से विवाह कार्यक्रम किए जाते हैं।
सनातन शास्त्रो में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जगत के पालनहार भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा से जागृत होते हैं। इस शुभ अवसर पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि किस दिन तुलसी विवाह है और नवंबर महीने में कितने दिन शहनाइयां (November 2025 Shubh Vivah Muhurat: ) बजेंगी?
कब है तुलसी विवाह?
ज्योतिषियों की मानें कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। वहीं, 03 नवंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि गणना से 02 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा।
नवंबर माह विवाह मुहूर्त
- 02 नवंबर को तुलसी विवाह है। अतः 02 नवंबर को पहला विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है। वहीं, लग्न का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक है।
- तुलसी विवाह के पश्चात 03 नवंबर को विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती का संयोग है। लग्न का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक है।
- 06 नवंबर को लग्न मुहूर्त है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग पड़ रहा है। वहीं, लग्न का शुभ मुहूर्त देर रात 03 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक है।
- अगहन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाह मुहूर्त है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र का संयोग पड़ रहा है। वहीं, लग्न का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 02 मिनट तक है।
- इसके बाद 12 और 13 नवंबर के दिन विवाह मुहूर्त है। वहीं, 16, 17 और 18 नवंबर पर तीन दिन तक लगातार विवाह मुहूर्त है। वहीं, नवंबर महीने में 25 और 30 नवंबर के दिन भी विवाह हेतु मुहूर्त है। इसके अलावा, स्थानीय पंचांग और पंडित की अवश्य सलाह लें। इसके बाद विवाह की तिथि निर्धारित करें।
यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: कब मनाई जाएगी देवउठनी और उत्पन्ना एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त एवं योग
यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2025: कार्तिक माह में कब है तुलसी विवाह? जानें शुभ मुहूर्त और नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।