Move to Jagran APP

Swapna Shastra: क्या आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखा है? तो समझिए रिश्ता हो सकता है पक्का

स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार सपने भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत दे सकते हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को सपने में अपना प्रेमी या प्रेमिका दिखाई देती है तो इससे कई तरह के संकेत मितले हैं। परंतु इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को किस अवस्था में देखा है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Mon, 22 Apr 2024 12:55 PM (IST)
Swapna Shastra: क्या आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखा है? तो समझिए रिश्ता हो सकता है पक्का
Swapna Shastra: क्या आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखा है? तो समझिए रिश्ता हो सकता है पक्का

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra: सोते में इंसान कई तरह के सपने देखता है, जिनका मतलब अलग-अलग होता है। कुछ सपने जीवन के लिए अशुभ होते हैं, तो कुछ सपने भविष्य के लिए शुभ माने जाते हैं। अगर आपने कभी सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखा है, तो इसके अलग-अलग संकेत मिल सकते हैं। परंतु इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका को किस अवस्था में देखा है। चलिए जानते हैं कि सपने में प्रेमी या प्रेमिका को देखने से जीवन में किस तरह के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंदर को देखने से मिलते हैं ये संकेत, बदल सकती है आपकी किस्मत

रिश्ता हो सकता है पक्का

अगर आपने सपने में प्रेमी या प्रेमिका मुस्कुराते हुए दिखाई देता है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपको अपने पार्टनर का प्यार मिलने वाला है। साथ ही आपका रिश्ता विवाह तक भी पहुंच सकता है।

सचेत रहने की है आवश्यकता

अगर आपने कभी सपने में प्रेमी या प्रेमिका को रोते हुए देखा है, तो इस सपने को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में प्रेमी या प्रेमिका को रोते हुए देखने से इस बात का संकेत मिलता है कि आपका पार्टनर आपसे नाराज है। ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिल सकती है कोई खुशखबरी

इसके अलावा अगर आप सपने में पार्टनर से कुछ बात कर रहे हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आपको जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इस सपने से यह संकेत मिलते हैं कि पार्टनर आपका जीवनसाथी बन सकता है।

लव लाइफ में आ सकती है समस्या

यदि आपने सपने में अपने पार्टनर से झगड़ते हुए देखा है, तो इसका मतलब यह है कि आपको लव लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: क्या आपने भी सपने में देखा है हंस या तोता, तो जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'